Apollo Micro Systems का शेयर बना रॉकेट, एक अपडेट से 12% उछला

Apollo Micro Systems Share Price: हैदराबाद स्थित अपोलो माइक्रो सिस्टम्स इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रोमैकेनिकल और इंजीनियरिंग सिस्टम्स के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 51.98 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 4:21 PM
Story continues below Advertisement
Apollo Micro Systems के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।

एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 9 अप्रैल को जबरदस्त तेजी है। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से लगभग 15 प्रतिशत तक उछलकर 238.85 रुपये के हाई तक गया है। बाद में लगभग 12 प्रतिशत बढ़त के साथ 232.55 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसने लिंपेट माइंस के लिए ब्लास्ट ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। ये लिंपेट माइंस, गोताखोरों द्वारा ले जाकर लगाए जाने वाले माइंस हैं। इनका इस्तेमाल नेवल डिफेंस में किया जाता है।

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का दावा है कि वह एकमात्र ऐसी भारतीय कंपनी है, जिसने भारतीय नौसेना के लिए इस प्रोडक्ट को सफलतापूर्वक विकसित किया है। यह कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह इसे उथले पानी, गहरे पानी और लिंपेट माइंस श्रेणियों में, यानि कि अंडरवॉटर माइंस के पूरे स्पेक्ट्रम का प्रोवाइडर बनाती है। साथ ही यह पानी के नीचे इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों में इसकी क्षमताओं को भी मजबूत करती है।

हैदराबाद स्थित अपोलो माइक्रो सिस्टम्स इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रोमैकेनिकल और इंजीनियरिंग सिस्टम्स के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। कंपनी के शेयर में लगातार दूसरे दिन तेजी है। कंपनी जनवरी 2018 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।


Apollo Micro Systems के शेयर का भाव एक साल में हुआ डबल

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 8300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर एक साल में निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। 3 साल में कीमत 700 प्रतिशत और 5 साल में 2350 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ी है। हालांकि पिछले 6 महीनों में शेयर लगभग 30 प्रतिशत कमजोर हुआ है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 51.98 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

कंपनी की वित्तीय सेहत

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 200.78 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले रेवेन्यू 148.39 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 30.66 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 18.44 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 562 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 57.24 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया।

Share Market Crash: शेयर बाजार इन 6 कारणों से लाल; सेंसेक्स 938 अंक तक लुढ़का, निफ्टी 23800 से नीचे

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।