April Auto Sales : अप्रैल 2025 में भारतीय ऑटो सेक्टर में प्रमुख ब्रांडों का अलग-अलग प्रदर्शन देखने को मिला है। अप्रैल में मारुति सुजुकी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 7 फीसदी की बढ़त हुई है। अप्रैल 2025 में कंपनी ने कुल 1.80 लाख वाहन बेचे हैं। वहीं, अप्रैल 2024 में इसने 1.68 लाख वाहन बेचे थे। अप्रैल 2025 में कंपनी के कुल एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 26 फीसदी की बढ़त हुई है। इस अवधि में कंपनी ने 27,911 वाहन एक्सपोर्ट किए हैं। जबकि अप्रैल 2024 में इसने 22,160 वाहन एक्सपोर्ट किए थे। अप्रैल 2025 में कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 1.39 लाख पैसेंजर वाहन बेचे हैं। घरेलू पैसेंजर वाहन बिक्री में सालाना आधार पर 0.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। अप्रैल 2024 में कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 1.38 लाख पैसेंजर वाहन बेचे थे।
