Get App

LIC के शेयरों में गिरावट से निराश हैं? JPMorgan की यह रिपोर्ट आपकी चिंता दूर कर देगी

सोमवार को एलआईसी के शेयर कमजोर खुले। लेकिन, थोड़ी देर बाद ही हरे निशान में आ गए। 11:06 बजे यह शेयर 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 655.45 रुपये पर चल रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2022 पर 11:24 AM
LIC के शेयरों में गिरावट से निराश हैं? JPMorgan की यह रिपोर्ट आपकी चिंता दूर कर देगी
लिस्टिंग के बाद से यह शेयर 30 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है।

LIC के शेयरों का प्रदर्शन लिस्टिंग के बाद से बहुत खराब रहा है। एलआईसी के आईपीओ में पैसे लगाने वाले लाखों निवेशकों का काफी पैसा डूब गया है। इनमें बड़ी संख्या में LIC के पॉलिसीहोल्डर्स शामिल हैं। लिस्टिंग के बाद से यह शेयर 30 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। इस बीच JP Morgan की रिपोर्ट अंधरे में उजाल की किरण जैसी दिखती है।

जेपी मॉर्गन ने एलआईसी के शेयरों की चाल पलटने की उम्मीद जताई है। इसके एनालिस्ट्स का कहना है कि अभी LIC के शेयरों की वैल्यूएशन अट्रैक्टिव है। उन्होंने LIC के शेयर के लिए 840 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है। यह टारगेट मार्च 2023 के लिए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें