Asgard Alcobev Q2 Results: शराब कंपनी का मुनाफा बढ़कर ₹2.55 करोड़, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल

Asgard Alcobev Q2 Results: अल्कोहलिक बेवरेज कंपनी Asgard Alcobev का सितंबर तिमाही में मुनाफा बढ़कर 2.55 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू भी दोगुना होकर 48.93 करोड़ रुपये पहुंचा। कंपनी ने बीयर उत्पादन बढ़ाया है। मार्च 2027 तक उत्पादन क्षमता विस्तार की योजना बनाई है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 15, 2026 पर 6:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Asgard Alcobev का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 2.04% की बढ़त के साथ 35.59 रुपये पर बंद हुआ।

Asgard Alcobev Q2 Results: अल्कोहलिक बेवरेज कंपनी Asgard Alcobev ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर बढ़कर ₹2.55 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹16.95 लाख था। वहीं, ऑपरेशन से रेवेन्यू 102.84% बढ़कर ₹48.93 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹24.12 करोड़ था।

कंपनी के मुताबिक, ब्रूइंग कारोबार में विस्तार और उत्पादन क्षमता का बेहतर इस्तेमाल होने से नतीजों में सुधार आया है। फरवरी 2026 में CMJ Breweries में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हासिल करने के बाद कंपनी ने इस कारोबार में कदम बढ़ाया था।

EBITDA और मार्जिन में सुधार


जून तिमाही के मुकाबले सितंबर तिमाही में Asgard Alcobev का रेवेन्यू 7.75% घटकर ₹48.93 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA में 42.31% की बढ़ोतरी हुई। यह ₹5.15 करोड़ से बढ़कर ₹7.33 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन भी 9.71% से बढ़कर 14.98% पर पहुंच गया। यानी इसमें 527 बेसिस पॉइंट का सुधार हुआ।

नेट प्रॉफिट भी पिछली तिमाही के ₹1.69 करोड़ से 50.48% बढ़ा। कंपनी के मुताबिक, उत्पादन और लागत के बेहतर प्रबंधन से ऑपरेटिंग प्रदर्शन को मजबूती मिली है।

बीयर उत्पादन में बढ़ोतरी

सितंबर तिमाही में Asgard Alcobev का कुल उत्पादन पिछली तिमाही के मुकाबले 18.6% बढ़कर 13.82 लाख केस रहा। डिस्पैच भी 14% बढ़कर 13.58 लाख केस पहुंच गया। इस दौरान उत्पादन क्षमता का इस्तेमाल 63.1% से बढ़कर 78.6% हो गया।

कैन वाली बीयर का उत्पादन 67.7% बढ़कर 4.99 लाख केस रहा। यह कुल उत्पादन का 36.1% है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹101.96 करोड़, EBITDA ₹12.48 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹4.24 करोड़ रहा।

उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना

Asgard Alcobev मार्च 2027 तक अपनी सालाना उत्पादन क्षमता 8.4 मिलियन केस से बढ़ाकर 10.8 मिलियन केस करना चाहती है। इसके अलावा, कंपनी पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के मौजूदा बाजारों से आगे कारोबार बढ़ाने के अवसर तलाश रही है।

मैनेजिंग डायरेक्टर रौनक जैन के मुताबिक, कंपनी का जोर उत्पादन क्षमता बढ़ाने, मौजूदा सुविधाओं का बेहतर इस्तेमाल करने और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग में साझेदारी मजबूत करने पर रहेगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹24-28 करोड़ EBITDA का लक्ष्य रखा है।

कर्ज में ₹11.70 करोड़ की कमी

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी ने अपना ग्रॉस कर्ज ₹11.70 करोड़ घटाया। 30 सितंबर 2026 तक यह ₹60.84 करोड़ रह गया था।

Asgard Alcobev का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 2.04% की बढ़त के साथ 35.59 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 9.51% चढ़ा है। हालांकि, एक साल में इसने 19.17% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 1.11 हजार करोड़ रुपये है।

Mahanadi Coalfields IPO: सरकारी कंपनी का आईपीओ! 19 नवंबर से खुलेगा ₹9500 करोड़ का इश्यू, जानिए GMP समेत पूरी डिटेल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।