Ashish Kacholia Shares: 'बिग व्हेल' ने इन 7 कंपनियों में घटाई हिस्सेदारी, 6 में बेच दिया पूरा शेयर, आप भी लेंगे सबक!

Ashish Kacholia Shares: दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने जून तिमाही के दौरान अपने पोर्टफोलियो में कई बदलाव किए हैं। उन्होंने 7 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। जबकि 6 कंपनियों में तो उन्होंने संभवत: अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन कंपनियों के शेयरधारकों में अब आशीष कचोलिया का नाम नहीं दिख रहा है

अपडेटेड Jul 25, 2024 पर 11:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ashish Kacholia Shares: आशीष कचोलिया के पूरे पोर्टफोलियो की वैल्यू करीब 2,400 करोड़ रुपये है

Ashish Kacholia Shares: 'बिग व्हेल' के नाम से जाने जाने वाले दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने जून तिमाही के दौरान अपने पोर्टफोलियो में कई बदलाव किए हैं। उन्होंने 7 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। जबकि 6 कंपनियों में तो उन्होंने संभवत: अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन कंपनियों के शेयरधारकों में अब आशीष कचोलिया का नाम नहीं दिख रहा है। आशीष कचोलिया ने जिन 7 कंपनियों में हिस्सेदारी घटाई है, उनमें PCBL लिमिटेड, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज, रिप्रो इंडिया, सस्तासुंदर वेंचर्स, शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स, NIIT लर्निंग सिस्टम्स और आदित्य विजन लिमिटेड शामिल हैं।

पिछले एक साल में वालचंदनगर इंडस्ट्रीज और शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स दोनों ने 100 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं PCBL लिमिटेड के शेयरों में 88 फीसदी की तेजी आई है। दूसरी ओर, रेप्रो इंडिया के शेयरों में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है।

कचोलिया ने PCBL लिमिटेड के 1.23 लाख शेयर बेचे और अपनी हिस्सेदारी 3.42 प्रतिशत से घटाकर 2.89 प्रतिशत कर दी है। वहीं वालचंदनगर इंडस्ट्रीज में उन्होंने करीब 30.26 लाख शेयर बेचे, जिससे उनकी हिस्सेदारी 3.17 प्रतिशत से घटकर 1.03 प्रतिशत रह गई। रेप्रो इंडिया में उन्होंने 55,668 शेयर बेचे, जिससे उनकी हिस्सेदारी 2.8 प्रतिशत से घटकर 2.41 प्रतिशत रह गई।


सस्तासुंदर वेंचर्स में उन्होंने करीब 2.47 लाख शेयर बेचे, जिससे उनकी हिस्सेदारी 1.88 प्रतिशत से घटकर 1.11 प्रतिशत रह गई। शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स में उन्होंने 3 लाख शेयर बेचे, जिससे उनकी हिस्सेदारी 5.55 प्रतिशत से घटकर 4.89 प्रतिशत रह गई।

NIIT लर्निंग सिस्टम्स में दिग्गज निवेशक ने 1 लाख शेयर बेचे, जिससे उनकी हिस्सेदारी 2.11 प्रतिशत से घटकर 2.03 प्रतिशत रह गई। आदित्य विजन में उन्होंने 35,495 शेयर बेचे, जिससे उनकी हिस्सेदारी 1.87 प्रतिशत से घटकर 1.59 प्रतिशत रह गई।

इसके अलावा जून तिमाही के दौरान 6 कंपनियों के शेयरधारकों से आशीष कचोलिया का नाम हट गया है। इन कंपनियों में HLE ग्लासकोट लिमिटेड, एडोर वेल्डिंग लिमिटेड, वैभव ग्लोबल लिमिटेड, एक्सप्रो इंडिया लिमिटेड, ग्रेविटा इंडिया और बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी शामिल है। हालांकि यह साफ नहीं है कि उन्होंने इन कंपनियों में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है या उनकी हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से कम हो गई है। दरअसल 1 प्रतिशत से कम हिस्सेदारी रखने वाले शेयरधारकों के नाम का कंपनियां सार्वजनिक तौर से खुलासा नहीं करती है।

आशीष कचोलिया के पूरे पोर्टफोलियो की वैल्यू करीब 2,400 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें- Suzlon Shares: लगातार तीसरे दिन शेयर अपर सर्किट, चार दिन में 17% रिटर्न, अब ब्रोकरेज ने इस कारण बढ़ा दिया टारगेट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।