आशीष कचोलिया के इस स्टॉक ने एक वर्ष में शेयरहोल्डर्स को दिया दोगुना रिटर्न, क्या अब खरीदना चाहिए

एक्सपर्ट्स ने स्टॉक को मौजूदा मार्केट प्राइस पर इसके 910 रुपये से ऊपर ट्रेड करने तक खरीदने की सलाह दी है

अपडेटेड Sep 01, 2021 पर 7:24 PM
Story continues below Advertisement

स्टॉक मार्केट में इनवेस्टमेंट के लिए रिटेल इनवेस्टर्स वैल्यू पिक की खोज में अक्सर बड़े इनवेस्टर्स के पोर्टफोलियो को देखते हैं। बड़े स्टॉक इनवेस्टर्स में गिने जाने वाले आशीष कचोलियो के पोर्टफोलियो में शामिल Poly Medicure के स्टॉक ने पिछले एक वर्ष में शेयरहोल्डर्स को दोगुना रिटर्न दिया है।

इस स्टॉक का मौजूदा वर्ष में अभी तक का रिटर्न लगभग 85 प्रतिशत का है।

स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस स्टॉक में और तेजी आ सकती है और यह 962 रुपये पर ब्रेकआउट कर सकता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार चार्ट पैटर्न पर Poly Medicure का स्टॉक अच्छा दिख रहा है। इसे 1,000 रुपये से 1,050 रुपये के टारगेट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके लिए 875 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है।

इस स्टॉक का इमिडिएट सपोर्ट 910 रुपये पर है और इसके लिए महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस 962 रुपये का है। इसे मौजूदा प्राइस पर इसके 910 रुपये से ऊपर ट्रेड करने तक खरीदा जा सकता है। ब्रेकआउट के बाद यह मीडियम टर्म में 1,100 रुपये तक भी जा सकता है।

Poly Medicure में आशीष कचोलिया के पास 16 लाख शेयर्स हैं, जो कंपनी में लगभग 1.66 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जून तिमाही में कचोलिया ने कंपनी के 1 लाख शेयर्स बेचे हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।