Ashok Leyland का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Motilal Oswals के 2 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

निफ्टी में 19500, 19600 और 19700 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19500, 19400 और 19300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45000, 45200 और 45500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 44800, 44600 और 44500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Aug 04, 2023 पर 3:04 PM
Story continues below Advertisement
Ashok Leyland पर Motilal Oswal Financial की शिवांगी सरडा ने 183 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    शेयर बाजार में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज हरियाली दिख रही है। निफ्टी करीब 100 अंक चढ़कर 19500 के पास पहुंचा। HDFC Bank, Reliance, Infosys ने बाजार में जान भरी। बैंकिंग सेक्टर की सबसे बड़ी बैंक SBI के कमजोर नतीजों से निफ्टी बैंक पर दबाव बना। बैंक निफ्टी ऊपर से इंडेक्स 400 अंक फिसल गया। इस बीच आज Motilal Oswal Financial की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19500, 19600 और 19700 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19500, 19400 और 19300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45000, 45200 और 45500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44800, 44600 और 44500 के स्तर पर नजर आये।


    सन फार्मा की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज फर्म पॉजिटिव, लेकिन निवेशकों में नहीं दिखा उत्साह

    Motilal Oswal Financial की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Apollo Tyres Future : खरीदें - 435 रुपये, टारगेट -450 रुपये, स्टॉपलॉस - 425 रुपये

    IDFC Future : खरीदें - 119 रुपये, टारगेट -125 रुपये, स्टॉपलॉस - 117 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Ashok Leyland

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal Financial की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Ashok Leyland पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Ashok Leyland की अगस्त की एक्सपायरी वाली 183 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 6.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 10 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 4 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।