Top Bullish picks: बाजार की गिरावट में भी एक्सपर्ट्स को है इन शेयरों पर डबल भरोसा, दे रहें है खरीदारी की राय

बाजार में दूसरे दिन भी बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 240 अंक फिसलकर 24000 के करीब पहुंचा है। NBFCs शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 11:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गौरांग शाह Indian Hotels के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है।

बाजार में दूसरे दिन भी बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 240 अंक फिसलकर 24000 के करीब पहुंचा है। NBFCs शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। निफ्टी फाइनेंस इंडेक्स करीब एक परसेंट फिसला है । तीन परसेंट से ज्यादा गिरावट के साथ श्रीराम फाइनेंस वायदा का टॉप लूजर बना। साथ ही चोला फाइनेंस और L&T फाइनेंस भी 2% से ज्यादा फिसले है।

कमजोर बाजार में दूसरे दिन भी रियल्टी शेयर चढ़े । निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1 परसेंट से ज्यादा चढ़ा। लोढ़ा में करीब तीन परसेंट की तेजी आई है। साथ ही ओबेरॉय और प्रेस्टीज में भी रौनक देखने को मिला। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

Ashok Leyland: प्रकाश गाबा Ashok Leyland के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 232 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 240 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।


शिल्पा राउत की पसंद

Indian Bank- रचना वैद्य Indian Bank के शेयर पर बुलिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 575 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 600/610 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

मानस जयसवाल की पसंद

Samvardhana Motherson- मानस जयसवाल Samvardhana Motherson के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 165.90 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 175 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

आशीष बहेती की पसंद

ABB India- आशीष बहेती ABB India के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 7770 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 8000/8100 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

अमित सेठ की पसंद

Zomato- अमित सेठ Zomato के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 290 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 300/305 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

गौरांग शाह की पसंद

Indian Hotels- गौरांग शाह Indian Hotels के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 980 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।