Ashok Leyland share price: रॉकेट बन सकता है स्टॉक, जानिए कंपनी से जुड़ी दो बड़ी खबरें

अशोक लेलैंड की प्रमोटर फर्म हिंदुजा ऑटोमोटिव लिमिटेड ने 26 मार्च को स्टॉक मार्केट बंद होने के बाद शेयर गिरवी रखने की जानकारी दी। इस खबर का असर 27 मार्च को स्टॉक मार्केट ओपन होने पर अशोक लेलैंड के शेयरों पर दिखा। स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Mar 27, 2025 पर 10:08 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अशोक लेलैंड के शेयरों को कवर करने वाले 44 एनालिस्ट्स में से 36 ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अशोक लेलैंड की प्रमोटर फर्म ने करीब 6,440 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर गिरवी रखे हैं। हिंदुजा ऑटोमोटिव लिमिटेड ने 26 मार्च को स्टॉक मार्केट्स बंद होने के बाद इस बारे में बताया। उसने कहा कि उसने अशोक लेलैंड में अपनी करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर स्टॉक्स गिरवी रखे हैं। अशोक लेलैंड के शेयरों के मार्केट प्राइस के हिसाब से गिरवी रखे शेयरों का मूल्य 6,400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। अशोक लेलैंड में हिंदुजा ऑटोमोटिव की 35 फीसदी हिस्सेदारी है। 27 मार्च को स्टॉक मार्केट ओपन होने पर अशोक लेलैंड के शेयरों पर इस खबर का असर दिखा। शेयर 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए।

    यूके में ईवी की मैन्युफैक्चरिंग और एसेंबली यूनिट बंद करने का फैसला

    Ashok Leyland ने एक और बड़ा ऐलान किया। कंपनी ने कहा है कि वह यूनाइटेड किंग्डम में अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इकाई स्विच मोबिलिटी की मैन्युफैक्चरिंग और एसेंबली यूनिट को बंद करेगी। कंपनी ने आर्थिक अनिश्चितता को इसकी वजह बताई। साथ ही उसने कहा कि यूरोप और यूके में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेगमेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इस्तेमाल में कम दिलचस्पी दिख रही है। हालांकि, Switch India के EBITDA के लिहाज से इस फाइनेंशियल ईयर में फायदे में आ जाने की उम्मीद है। प्रॉफिट के लिहाज से यह अगले वित्त वर्ष में फायदे में आ सकती है। लेकिन, यूके बिजनेस का प्रदर्शन कमजोर बना हुआ है।


    ब्रोकरेज फर्मों ने स्विच के यूके ऑपरेशन बंद करने को सही फैसला बताया

    विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने Switch का यूके ऑपरेशन बंद करने के फैसले को सही दिशा में उठाया गया कदम बताया है। उसने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। इसके शेयरों के लिए 250 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उधर, Morgan Stanley का मानना है कि Switch से जुड़े कंपनी के फैसले से कंपनी के खर्च में कमी आएगी। मॉर्गन ने भी Ashok Leyland के शेयरों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उसने शेयरों के लिए 284 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

    यह भी पढ़ें: Ashok Leyland ने किया इनकार, SML Isuzu में हिस्सेदारी नहीं खरीद रही कंपनी, फिर भी इस कारण शेयर उछले

    ब्रोकरेज फर्मों ने दी अशोक लेलैंड के स्टॉक्स में निवेश की सलाह

    अशोक लेलैंड के शेयरों को कवर करने वाले 44 एनालिस्ट्स में से 36 ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। पांच ने निवेशकों को इस स्टॉक को अपने पास बनाए रखने को कहा है। चार एनालिस्ट्स ने इस स्टॉक को बेचने की सलाह निवेशकों को दी है। 26 मार्च को Ashok Leyland का स्टॉक 2.1 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। कंपनी के यह साफ करने के बाद शेयरों में तेजी आई थी कि वह SML Isuzu में प्रमोटरों की हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में शामिल नहीं है। लेकिन, 27 मार्च को मार्केट ओपन होने पर अशोक लेलैंड के शेयरों में कमजोरी दिखी। 9:30 बजे यह 2.06 फीसदी गिरकर 210.57 रुपये पर चल रहा था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।