Ashok Leyland Share:Q2 नतीजों के बाद शेयर 2% भागा, ब्रोकरेज भी है बुलिश, जानिए आगे के ग्रोथ आउटलुक पर क्या है मैनेजमेंट का प्लान

Ashok Leyland Share: मॉर्गन स्ट्रैनली ने अशोक लैलेंड पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 268 रुपये का टारगेट दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि -वॉल्यूम ग्रोथ के ट्रेंड में धीरे-धीरे सुधार संभव है। वॉल्यूम रिकवरी और वैल्युएशन सपोर्ट के चलते ओवरवेट रेटिंग दी है

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 1:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
घरेलू MHCV मार्केट शेयर 31% के ऊपर बरकरार है जबकि बस सेगमेंट में मार्केट लीडरशिप बरकरार है।

Ashok Leyland Share: ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी Ashok Leyland के शेयर 11 नवंबर को इंट्राडे में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाते नजर आए। फिलहाल 1.27 बजे के आसपास शेयर एनएसई पर 1.40 फीसदी की बढ़त के साथ 224.85 रुपये पर कारोबार कर रहा है। दरअसल, दूसरी तिमाही में कंपनी के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। मुनाफा 34 फीसदी बढ़ा है जबकि मार्जिन भी हल्के सुधार के साथ 11.6 फीसदी पर रही। हालांकि आय में 9% और EBITDA में 6 फीसदी का दबाव रहा।

बता दें कि घरेलू MHCV मार्केट शेयर 31% के ऊपर बरकरार है जबकि बस सेगमेंट में मार्केट लीडरशिप बरकरार है। H1 में घरेलू LCV सेगमेंट में मार्केट शेयर बढ़ा है जबकि M&HCV की घरेलू बिक्री 14.2% गिरी है।

ऐसे में कंपनी के नतीजे और आगे की ग्रोथ आउटलुक पर बात करते हुए कंपनी के MD & CEO शेनु अग्रवाल ने कहा कि Q2 में जो दिक्कतें रही वो शॉर्ट टर्म के लिए थी। हीट ज्यादा होने से फ्लीट और मांग पर असर रहा है। मॉनसून लंबा चलने से भी माइनिंग एक्टिविटी पर असर दिखा। सरकार के कैपेक्स में धीमापन से रहा है।


उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि H2 में सभी एक्टिविटी तेजी से शुरू होने की उम्मीद है। H2 में MHCV डिमांड रिकवरी की उम्मीद है। Q2 को नजरअंदाज करने पर CV ग्रोथ अच्छी रही है। वहीं Q1 में CV सेगमेंट में 10% की ग्रोथ रही। कमर्शियल व्हीकल के लिए बुरा समय नहीं है। GDP ग्रोथ 7% से ज्यादा रहने से डिमांड मजबूत रहेगी।

CV सेगमेंट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि CV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। कंपनी का ज्यादा डिस्काउंट पर फोकस नहीं है। एक लिमिट से ज्यादा डिस्काउंट नहीं देते है। कम डिस्काउंट देने के बावजूद मार्केट शेयर बढ़ा है।

शेयर पर क्या है दिग्गजों की राय

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्ट्रैनली ने अशोक लैलेंड पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 268 रुपये का टारगेट दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि -वॉल्यूम ग्रोथ के ट्रेंड में धीरे-धीरे सुधार संभव है। वॉल्यूम रिकवरी और वैल्युएशन सपोर्ट के चलते ओवरवेट रेटिंग दी है।

वहीं सिटी का कहना है कि ग्रॉस मार्जिन उम्मीद से बेहतर रही है। नए प्रोडक्ट से मार्केट शेयर को सपोर्ट मिलेगा। जिसके चलते सिटी ने शेयर पर Buy रेटिंग दी है और 260 रुपये का टारगेट दिया है। नोमुरा ने भी Buy रेटिंग देते हुए 247 रुपये का टारगेट सेट किया है। हालांकि जेपी मॉर्गन ने FY25-27 EBITDA अनुमान 4-14% घटाया है। और शेयर के लिए ओवरवेट रेटिंग की राय दी है।

Aarti Industries Stock Price: खराब नतीजों से 10% टूटा शेयर, मुनाफे और एबिटडा के कमजोर आंकड़ों ने बनाया दबाव

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।