Aarti Industries Stock Price: खराब नतीजों से 10% टूटा शेयर, मुनाफे और एबिटडा के कमजोर आंकड़ों ने बनाया दबाव

Aarti Industries Stock Price:खराब नतीजों के बाद आरती इंडस्ट्रीज का शेयर आज इंट्राडे में 10 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली और शेयर 52 वीक के निचले स्तर 430 रुपये पर आ गया। Q2 में मुनाफा 43% और EBITDA 16% घटा है। वहीं मार्जिन भी 16% से घटकर 12.1% पर आए है

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 11:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Aarti Industries Stock Price:जुलाई -सिंतबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 43 फीसदी गिरकर 52 करोड़ रुपये पर आया।

Aarti Industries Stock Price:खराब नतीजों के बाद आरती इंडस्ट्रीज का शेयर आज इंट्राडे में 10 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली और शेयर 52 वीक के निचले स्तर 430 रुपये पर आ गया। Q2 में मुनाफा 43% और EBITDA 16% घटा है। वहीं मार्जिन भी 16% से घटकर 12.1% पर आए है। यह गिरावट शेयर बाजार में ट्रेडिंग वॉल्यूम में तेज उछाल के कारण भी आई, क्योंकि कारोबार के पहले घंटे में ही एक्सचेंजों पर 78 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जो एक महीने के दैनिक कारोबार के औसत 17 लाख शेयरों से काफी अधिक है।

सुबह 10.50 बजे के आसपास एनएसई पर Aarti Industries का शेयर 39.65 रुपये यानी 8.26 फीसदी की गिरावट के साथ 435.10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा। स्टॉक का आज का हाई 458.00 रुपये पर है जबकि आज का लो 427.00 रुपये पर है। शेयर आज 454.95 रुपये के स्तर पर खुला था।

जुलाई -सिंतबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 43 फीसदी गिरकर 52 करोड़ रुपये पर आया। जबकि इसी तिमाही में कंपनी की आय 12 फीसदी का उछाल देखने को मिला।Q2 में वॉल्यूम ग्रोथ 15% रही है। नॉन-एनर्जी बिजनेस के वॉल्यूम सालाना आधार पर 22% बढ़ा है जबकि तिमाही आधार पर 11 फीसदी बढ़ा है। वहीं डाई, पिगमेंट और पॉलीमर में अच्छी ग्रोथ रही। एग्रो-केमिकल सेगमेंट में सुस्ती रही जबकि रिफाइनिंग मार्जिन घटने से एनर्जी बिजनेस पर दबाव बढ़ा है।


कंपनी ने FY25 में EBITDA 1050-1100 करोड़ रुपये पर रहने की संभवना जताई है। जबकि FY25 के लिए कैपेक्स अनुमान घटाया है। कंपनी ने अपने गाइडेंस में FY25 के लिए कैपेक्स अनुमान 1500-1800 करोड़ रुपये से घटाकर 1300-1500 करोड़ रुपये किया है।

नुवामा ने आरती इंडस्ट्रीज के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस में 34 प्रतिशत की भारी कटौती करके इसे 600 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने आरती इंडस्ट्रीज के कमजोर मार्जिन परफॉरमेंस को इसकी तिमाही आय पर सबसे बड़ा असर माना। इसने कहा कि कंपनी के Q2 FY25 के नतीजे इसके प्रमुख प्रोडक्ट- MMA- के मार्जिन में तेज गिरावट और चैनल इनवेंट्री के बढ़ने के बीच कम यूटिलाइजेशन के कारण प्रभावित हुए, जिससे EBITDA में कमी आई। कंपनी मैनेजमेंट ने FY28 तक 1,800-2,200 करोड़ रुपये का कजंर्वेटिव EBITDA गाइडेंस दिया है। FY25 में 1,050 अरब रुपये के EBITDA का अनुमान है।

Asian Paints Share: Q2 नतीजें horror फिल्म की तरह, क्या बाजार खुलते ही आज शेयर लगाएगा नया 52 वीक लो?

Stock To Buy: गैप डाउन पर भी ना बेचें ये केमिकल शेयर, इन 5 शेयरों में भी दिखेगा आज एक्शन

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।