Ashok Leyland Share: लाइफ हाई पर पहुंचा शेयर, 1 साल में दिया 90% का रिटर्न, जानें तेजी की वजह और आगे का मेगा प्लान

Ashok Leyland Share: कंपनी EV सेगमेंट को लेकर काफी एग्रेसिव नजर आ रही। फिलहाल EV में1650 यूनिट की ऑर्डर बुक है। साथ ही कंपनी E-बस टेंडर में भी दिलचस्पी दिखा रहे है। FY26 में 18,000 यूनिट एक्सपोर्ट की योजना है। अगले 2-3 साल में 25,000 यूनिट एक्सपोर्ट का लक्ष्य है

अपडेटेड Jan 23, 2026 पर 1:13 PM
Story continues below Advertisement
Ashok Leyland Share Price: सिटी ने कहा कि MHCV और LCV सेगमेंट में जोरदार डिमांड देखने को मिल रही है।

Ashok Leyland Share: अशोक लेलैंड में जबरदस्त रफ्तार दिख रही है। शेयर लाइफ हाई पर पहुंच गया है। 1 साल में निफ्टी ऑटो इंडेक्स ना जहां केवल 22% ऊपर चढ़ा है । वहीं अशोक लेलैंड में करीब 90% की तेजी देखने को मिली है। जबकि जनवरी 2026 में अब तक इस स्टॉक ने 9.02 फीसदी की तेजी दिखाई है। ज्यादातर ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि MHCV और LCV सेगमेंट में जोरदार डिमांड से कंपनी को आगे अच्छा फायदा मिल सकता है।

1 .05 बजे के आसपास एनएसई पर अशोक लैलेंड का शेयर 5.12  रुपये यानी 2.69 फीसदी की बढ़त के साथ 195.39 रुपये पर कारोबार कर रहता नजर आया। स्टॉक का डे हाई 199.21 रुपये पर है जबकि डे लो 190.00 रुपये पर है।

शेयर में तेजी का कारण


सिटी ने कहा कि MHCV और LCV सेगमेंट में जोरदार डिमांड देखने को मिल रही है। कंपनी ने माइनिंग के लिए खास तरह के ट्रक लॉन्च किए, जो इसके लिए काफी ग्रोथ के मौके देगा। ब्रोकरेज फर्म HSBC को भी माइनिंग में बड़े मौके दिख रहे हैं। स्विच मोबिलिटी इंडिया कारोबार H1FY26 में EBITDA और PAT पॉजिटिव होगा। इंटरनेशनल ब्रोकरेज ने नोमुरा ने अशोक लेलैंड पर ‘बाय’ कॉल रखा, और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर  216 रुपये प्रति शेयर कर दिया। नोमुरा का मानना ​​है कि अशोक लेलैंड घरेलू M&HCV इंडस्ट्री में चल रहे अपसाइकल का पूरी तरह से फ़ायदा उठा रहा है। इसे बेहतर फ्रेट रेट और बेहतर फ्लीट ऑपरेटर प्रॉफिटेबिलिटी के साथ-साथ कम GST रेट और पुराने ट्रक फ्लीट से सपोर्ट मिला है।

अशोक लेलैंड आगे का मेगा प्लान

कंपनी EV सेगमेंट को लेकर काफी एग्रेसिव नजर आ रही। फिलहाल EV में1650 यूनिट की ऑर्डर बुक है। साथ ही कंपनी E-बस टेंडर में भी दिलचस्पी दिखा रहे है। FY26 में 18,000 यूनिट एक्सपोर्ट की योजना है। अगले 2-3 साल में 25,000 यूनिट एक्सपोर्ट का लक्ष्य है। Q1FY27 में हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस की लिस्टिंग की योजनाहै।

सरकार से पुराने स्क्रैप ट्रक पर पॉलिसी की मांग

कंपनी के MD & CEO शेनू अग्रवाल ने CNBC आवाज़ से खास बातचीत में कहा कि EV पोर्टफोलियो में आगे बेहतर ग्रोथ रहेगी। साथ ही उन्होंने कहां सरकार से पुराने स्क्रैप ट्रक पर पॉलिसी की मांग की है। कंपनी के कुल पोर्टफोलियो का लगभग 5% EV सेगमेंट से आता है। EV सेगमेंट में लगातार ग्रोथ जारी है। कमर्शियल व्हीकल्स के लिए बहुत अच्छा समय है। EV के लिए आगे का आउटलुक बहुत पॉजिटिव है। उनका कहना है कि बजट में स्क्रैप CV पर पॉलिसी लाने की मांग है। GST रिफॉर्म से CV सेगमेंट में बिक्री को रफ्तार मिली। दिसंबर में कंपनी ने करीब 20% की ग्रोथ दर्ज की है। डिफेंस सेगमेंट में कंपनी बहुत तेजी से आ रही है। एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी पर भी कंपनी का फोकस है।

Top 20 Stocks Today: बाजार में इंट्राडे ट्रेडिंग कर कमाना चाहते हैं मुनाफा तो इन 20 स्टॉक पर एक बार जरुर डाल ले नजर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।