Ashok Leyland Share: अशोक लेलैंड में जबरदस्त रफ्तार दिख रही है। शेयर लाइफ हाई पर पहुंच गया है। 1 साल में निफ्टी ऑटो इंडेक्स ना जहां केवल 22% ऊपर चढ़ा है । वहीं अशोक लेलैंड में करीब 90% की तेजी देखने को मिली है। जबकि जनवरी 2026 में अब तक इस स्टॉक ने 9.02 फीसदी की तेजी दिखाई है। ज्यादातर ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि MHCV और LCV सेगमेंट में जोरदार डिमांड से कंपनी को आगे अच्छा फायदा मिल सकता है।
