कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी अशोका बिल्डकॉन के शेयरहोल्डर्स 15 जून को जबरदस्त मुनाफे में हैं। दिन में बंपर खरीद से शेयर में पिछले बंद भाव से 13.6 प्रतिशत तक की शानदार तेजी दिखाई दी। BSE पर शेयर 140.15 रुपये के हाई तक गया। बाद में 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 132.50 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3700 करोड़ रुपये हो गया है। दरअसल कंपनी को छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से एक कॉन्ट्रैक्ट के लिए LoA (लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस) मिला है।
