Get App

Stock in Focus: 1 साल में गिरकर आधा हुआ स्टॉक, अब मिला ₹447 करोड़ का ऑर्डर; शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कंपनी का स्टॉक पिछले एक साल में गिरकर लगभग आधा हो चुका है। लेकिन अब कंपनी को BMC से ₹447 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है। जानिए नए ऑर्डर और कंपनी के शेयरों का पूरा हाल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 06, 2025 पर 9:06 PM
Stock in Focus: 1 साल में गिरकर आधा हुआ स्टॉक, अब मिला ₹447 करोड़ का ऑर्डर; शेयरों पर रहेगी नजर
अशोका बिल्डकॉन के शेयर शुक्रवार को BSE पर 1.92% गिरकर ₹160.75 पर बंद हुए।

Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कंपनी अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड को ₹447.21 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर सियॉन-पनवेल हाईवे पर चल रहे फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के लिए बृहन्मुंबई नगरपालिका (BMC) ने दिया है।

किस काम के लिए मिला नया ऑर्डर?

नए ऑर्डर में महाराष्ट्र नगर के M/E वॉर्ड में टी-जंक्शन पर फ्लाईओवर के आर्म-1 और आर्म-2 का निर्माण शामिल है। यह कॉन्ट्रैक्ट BMC ने प्रतिशत-आधारित दर पर दिया है। यह वही प्रोजेक्ट है जिसे कंपनी पहले से बना रही है और अब उसका दायरा बढ़ा दिया गया है।

प्रोजेक्ट की कुल लागत हुई ₹1573 करोड़

सब समाचार

+ और भी पढ़ें