Ashwini Container Movers IPO Listing: फैक्ट्री से पोर्ट और पोर्ट से फैक्ट्री तक माल ढुलाई करने वाली अश्विनी कंटेनर मूवर्स के शेयरों की आज NSE SME पर प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल डेढ़ गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹142 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹147.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 3.52% का लिस्टिंग गेन (Ashwini Container Movers Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी तुरंत ही देर में गायब हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹139.65 (Ashwini Container Movers Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया। इस निचले स्तर से हल्का रिकवर होकर यह ₹140.25 पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 1.23% घाटे में हैं।
