Asian Market Today: एशिया बाजारों में मंगलवार 11 अगस्त को मिला-जुला कारोबार कर रहा है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से ऊर्जा आपूर्ति में लंबे समय तक रुकावट की चिंताएं बढ़ गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) इंट्राडे ट्रेडिंग में 1.11% चढ़ा, जबकि हैंग सेंग फ्यूचर्स में 0.26% की बढ़त हुई। जापान के बाज़ार 'माउंटेन डे' के कारण बंद रहे, जो अगस्त के दूसरे सोमवार को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय अवकाश है।
