Asian Paints Dividend: पेंट कंपनी एशियन पेंट्स के शेयरधारकों को जल्द डिविडेंड का तोहफा मिल सकता है। कंपनी 29 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग में अंतरिम डिविडेंड पर फैसला करेगी।

Asian Paints Dividend: पेंट कंपनी एशियन पेंट्स के शेयरधारकों को जल्द डिविडेंड का तोहफा मिल सकता है। कंपनी 29 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग में अंतरिम डिविडेंड पर फैसला करेगी।
अगर डिविडेंड का ऐलान होता है, तो इसके लिए 4 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी इस तारीख को कंपनी के रिकॉर्ड में जिन निवेशकों के नाम होंगे, वे डिविडेंड के लिए पात्र होंगे।
29 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
डिविडेंड के साथ कंपनी के तिमाही नतीजों पर भी बोर्ड चर्चा करेगा। 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई तिमाही और छमाही के वित्तीय नतीजे बैठक में रखे जाएंगे। कंपनी स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड दोनों नतीजों पर विचार करेगी।
FY27 में 8-10% ग्रोथ की उम्मीद
Asian Paints को FY27 में मांग मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनी ने वॉल्यूम ग्रोथ 8-10% रहने का अनुमान दिया है। वहीं, मार्जिन 18-20% के बीच रहने की उम्मीद है। कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी को कारोबार में मजबूती की उम्मीद है।
कंपनी के MD और CEO अमित सिंघल के मुताबिक, ग्रामीण मांग से कारोबार को सपोर्ट मिल रहा है। इंडस्ट्रियल कारोबार और सरकार की निर्माण गतिविधियों से भी मांग बढ़ रही है।
पहली तिमाही में मुनाफा 40% बढ़ा
Asian Paints का Q1 FY27 में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 39.6% बढ़कर 1,559 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा 1,117 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 18% बढ़कर 10,542 करोड़ रुपये रहा। EBITDA भी 33.5% बढ़कर 2,169 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन भी सुधरा है। यह 18.2% से बढ़कर 20.6% हो गया।
6 अक्टूबर को Asian Paints का शेयर 1.94% बढ़कर 2,411.90 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 10.42% चढ़ा है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।