Asian Paints Q2 Results: देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी Asian Paints ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। मुनाफा और EBITDA बाजार के अनुमान से कम रहे। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू उम्मीद से ज्यादा बढ़ा।

Asian Paints Q2 Results: देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी Asian Paints ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। मुनाफा और EBITDA बाजार के अनुमान से कम रहे। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू उम्मीद से ज्यादा बढ़ा।
कंपनी के डेकोरेटिव पेंट बिजनेस की वॉल्यूम ग्रोथ 6.8% रही। यह बाजार के 6% से 7% के अनुमान के करीब है।
नेट प्रॉफिट 7.6% बढ़ा
Asian Paints का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.6% बढ़कर ₹1,068 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹993 करोड़ का मुनाफा कमाया था। हालांकि, बाजार को ₹1,120 करोड़ के प्रॉफिट की उम्मीद थी। इस लिहाज से कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहा।
रेवेन्यू 17% बढ़ा
कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 17% बढ़कर ₹9,976.5 करोड़ हो गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह ₹8,531 करोड़ था। इस बार कंपनी का रेवेन्यू बाजार के ₹9,728 करोड़ के अनुमान से ज्यादा रहा।
EBITDA मार्जिन में गिरावट
Asian Paints का EBITDA 3.6% बढ़कर ₹1,557 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1,503 करोड़ था। हालांकि, यह बाजार के ₹1,640 करोड़ के अनुमान से कम रहा।
कंपनी का EBITDA मार्जिन भी घटा है। यह पिछले साल के 18% से गिरकर 15.6% रह गया। यानी इसमें 2.4 प्रतिशत अंक की गिरावट आई। बाजार को 16.9% मार्जिन की उम्मीद थी।
हर शेयर पर ₹5.75 का डिविडेंड
Asian Paints ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹5.75 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने इसके लिए 4 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। डिविडेंड का भुगतान 13 नवंबर को या उसके बाद किया जाएगा।
रिजल्ट के बाद एशियन पेंट्स के शेयरों में 1% से ज्यादा गिरावट देखने को मिली। दोपहर 2.33 बजे तक एशियन पेंट्स का शेयर 1.21% की गिरावट के साथ 2258 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।