Asian Paints Share Price: एशियन पेंट्स के जून तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। रेवेन्यू ग्रोथ और ऑपरेटिंग मार्जिन दोनों ही नोमुरा और ब्लूमबर्ग के अनुमान से ज्यादा रहे। नोमुरा ने कहा है कि कंपनी के प्रोडक्ट्स की डिमांड स्ट्रॉन्ग है। हाई बेस और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद कंपनी ने इस वित्त वर्ष की वॉल्यूम ग्रोथ के गाइडेंस को बनाए रखा है। एशियन पेंट्स का शेयर 25 जुलाई को 12 बजे 1.32 फीसदी गिरकर 2,721.40 पर था।
नोमुरा ने शेयरों को खरीदने की सलाह बनाए रखी है
नोमुरा ने एशियन पेंट्स के नतीजों के बाद अपनी रिपोर्ट में जून तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन को असाधारण बताया है। उसने शेयर को 'खरीदने' की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने टारगेट प्राइस को 3,600 रुपये से बढ़ाकर 3,750 रुपये कर दिया है। जून तिमाही में एशियन पेंट्स की सेल्स साल दर साल आधार पर 18 फीसदी बढ़ी। नोमुरा ने सेल्स ग्रोथ करीब 12.5 फीसदी और ब्लूमबर्ग ने करीब 14 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।
जून तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन 20 फीसदी से ज्यादा
जून तिमाही में कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ साल दर साल आधार पर 9 फीसदी रही, जो अनुमान के मुताबिक है। लेकिन, ऑपेरटिंग प्रॉफिट मार्जिन (OPM) 20.6 फीसदी रहा, जो नोमुरा के 17.4 फीसदी और ब्लूमबर्ग के 18.1 फीसदी के अनुमान से ज्यादा है। नोमुरा ने कहा है कि जून तिमाही में कंपनी के प्रोडक्ट्स की मांग स्ट्रॉन्ग रही। कंपनी को आगे भी मांग स्ट्रॉन्ग बने रहने की उम्मीद है। इस वजह से उसने अपने ग्रोथ गाइडेंस को 8-10 फीसदी बनाए रखा है।
ब्रोकरेज फर्म ने अर्निंग्स प्रति शेयर के अनुमान बढ़ाए
ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स को हायर कॉस्ट-इनवेंट्री और सीजनल कमजोरी की वजह से दबाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, जून तिमाही में कीमतों में 12 फीसदी वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। जून तिमाही के नतीजों के बाद नोमुरा ने FY27, FY28 और FY29 के प्रति शेयर अर्निंग्स अनुमान को क्रमश: 6 फीसदी, 2 फीसदी और 3 फीसदी बढ़ा दिया है।
30 जुलाई को बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान में
30 जुलाई को शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक हरे निशान में थे। 12:35 बजे निफ्टी 0.25 फीसदी यानी 60 अंक चढ़कर 24,310 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.22 फीसदी यानी 169 अंक की तेजी के साथ 77,793 पर था। हालांकि, बैंक निफ्टी पर दबाव दिखा। यह 0.38 फीसदी नीचे था। सुबह में सूचकांक कमजोर खुले। लेकिन, बाद में बाजार में रिकवरी देखने को मिली।