Aster DM Healthcare देगी ₹118/शेयर का स्पेशल डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट हुई फिक्स

Aster DM Healthcare Dividend: कंपनी ने कहा है कि स्पेशल डिविडेंड का भुगतान, इसकी घोषणा से 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। 12 अप्रैल को Aster DM Healthcare का शेयर बीएसई पर 2.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 487.95 रुपये पर सेटल हुआ। मार्च 2024 तिमाही और वित्त वर्ष 2024 के वित्तीय नतीजों पर विचार करने के​ लिए होने वाली मीटिंग में फाइनल डिविडेंड पर विचार किया जा सकता है

अपडेटेड Apr 13, 2024 पर 8:21 PM
Story continues below Advertisement
Aster DM Healthcare का मार्केट कैप 24373 करोड़ रुपये हो चुका है।

Aster DM Healthcare Dividend: हॉस्पिटल चेन एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने अपने शेयरधारकों के लिए 118 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड घोषित किया है। 12 अप्रैल को कंपनी के बोर्ड ने इसे मंजूर किया। यह डिविडेंड उन शेयरधारकों को मिलेगा, जिनके नाम रिकॉर्ड डेट 23 अप्रैल 2024 तक शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे। Aster DM Healthcare ने शेयर बाजारों को बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इंटरिम डिविडेंड घोषित नहीं करने का फैसला किया है।

जनवरी-मार्च 2024 तिमाही और वित्त वर्ष 2024 के वित्तीय नतीजों पर विचार करने के​ लिए होने वाली मीटिंग में फाइनल डिविडेंड पर विचार किया जा सकता है। स्पेशल डिविडेंड GCC (Gulf Cooperation Council) बिजेनस की बिक्री से प्राप्त आय और कंपनी के पूर्ण मालिकाना हक वाली मैटेरियल सब्सिडियरी Affinity Holdings Pvt Ltd की ओर से कंपनी को जारी किए गए रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयरों के रिडेंप्शन के कारण दिया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि स्पेशल डिविडेंड का भुगतान, इसकी घोषणा से 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।

दो एंटिटीज में बंट रही है Aster DM Healthcare


एस्टर डीएम हेल्थकेयर को भारत और GCC पर फोकस्ड दो अलग-अलग एंटिटीज बनाने के लिए तोड़ा जा रहा है। एस्टर डीएम हेल्थकेयर लिमिटेड, भारत का कारोबार देखने वाली एक लिस्टेड एंटिटी होगी। GCC क्षेत्र में कारोबार करने वाली एंटिटीज का अधिग्रहण Alpha GCC Holdings Limited करेगी। यह बिक्री Affinity Holdings Pvt Ltd करेगी।

सालभर में 98% चढ़ा शेयर

12 अप्रैल को Aster DM Healthcare का शेयर बीएसई पर 2.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 487.95 रुपये पर सेटल हुआ। पिछले एक साल में शेयर ने करीब 98 प्रतिशत की मजबूती देखी है। 6 महीने में शेयर करीब 44 प्रतिशत उछला है। कंपनी का मार्केट कैप 24373 करोड़ रुपये हो चुका है। शेयर ने 9 अप्रैल 2024 को 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 500.60 रुपये को छुआ था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।