एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी अस्त्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अपने स्पेस, मेटियोरोलॉजी और हाइड्रोलॉजी बिजनेस को एक अलग एंटिटी में डीमर्ज करने के लिए इन-प्रिंसिपल मंजूरी दे दी है। कंपनी ने इस बारे में 27 फरवरी को शेयर बाजारों को जानकारी दी। यह फैसला दिन में हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया। कंपनी ने कहा कि इस कदम का मकसद स्पेस और उससे जुड़े सेगमेंट के लिए खास तौर पर डेडिकेटेड एक इंडिपेंडेंट कंपनी बनाना है। ऐसा इसलिए ताकि ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार हो सके।
एक्सचेंज फाइलिंग में यह भी कहा गया है कि रीस्ट्रक्चरिंग से स्पेस, मेटियोरोलॉजी और हाइड्रोलॉजी बिजनेस की खास जरूरतों के हिसाब से ग्रोथ स्ट्रेटेजी और कैपिटल एलोकेशन की इजाजत मिलेगी। साथ ही शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू अनलॉक हो सकती है। बोर्ड ने मैनेजमेंट को सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स से सलाह लेने और ऑडिट कमेटी के सामने प्रपोजल रखने के लिए ऑथराइज किया है। शेयर एक्सचेंज रेशियो तय करने के लिए एक रजिस्टर्ड वैल्यूअर अपॉइंट किया जाएगा।
प्रपोज्ड डीमर्जर का फाइनल स्ट्रक्चर जरूरी रिपोर्ट्स और अप्रूवल्स मिलने के बाद तय किया जाएगा। इस स्ट्रक्चर में एसेट्स, लायबिलिटीज, कॉन्ट्रैक्ट्स और एंप्लॉयीज की पहचान शामिल है। कंपनी ने साफ किया कि यह सिर्फ एक इन-प्रिंसिपल मंजूरी है और आखिरी फैसला बोर्ड बाद में लेगा।
Astra Microwave Products शेयर एक साल में 60 प्रतिशत चढ़ा
अस्त्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स के शेयरों में 27 फरवरी को गिरावट है। BSE पर दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 3.5 प्रतिशत टूटकर 957.65 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 968.45 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 9200 करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर एक साल में लगभग 60 प्रतिशत चढ़ा है। एक सप्ताह में इसने 8 प्रतिशत की तेजी देखी है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 93.46 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
अस्त्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 1.3 प्रतिशत घटकर 46.8 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 1 प्रतिशत बढ़कर 260 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA 8.4 प्रतिशत बढ़कर 82.6 करोड़ हो गया। मार्जिन एक साल पहले के 29.5% से बढ़कर 31.7% हो गया।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।