इंडिगो के शेयर में आज करीब 2.5% की गिरावट, DGCA के इस फैसले से लगा झटका

IndiGo share price: रिफंड के लिए DGCA की नई शर्तें लागू होने के लिए डोमेस्टिक फ्लाइट 7 दिन बाद की होनी चाहिए। वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट कम से कम 15 दिन बाद की होनी चाहिए। एयरलाइंस को 14 दिन के अंदर रिफंड देना जरुरी होगा

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 3:26 PM
इस बीच,ट्रैवल से जुड़े कुछ दूसरे स्टॉक्स भी नीचे ट्रेड कर रहे हैं। थॉमस कुक और ईज़ी ट्रिप प्लानर्स 1.7 फीसदी और 0.35 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहे हैं

IndiGo share price : इंडिगो में गिरावट की वजह पर नजर डालें तो टिकट कैंसिलेशन को लेकर DGCA बड़ा फैसला आया है। इसके चलते शेयर पर दबाव बना है। अब टिकट बुकिंग के 48 घंटे के अंदर फ्री कैंसिलेशन की सुविधा देनी होगी। बुकिंग के 48 घंटे के अंदर बिना पेनाल्टी टिकट कैंसल करने की अनुमति होगी। यात्री 24 घंटे के अंदर बिना अतिरिक्त शुल्क के नाम में सुधार कर सकेंगे। यात्रियों के पास 48 घंटे का “लुक-इन” ऑप्शन होगा। DGCA के नए नियम 26 मार्च से लागू होंगे।

रिफंड के लिए DGCA की नई शर्तें

रिफंड के लिए DGCA की नई शर्तें लागू होने के लिए डोमेस्टिक फ्लाइट 7 दिन बाद की होनी चाहिए। वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट कम से कम 15 दिन बाद की होनी चाहिए। एयरलाइंस को 14 दिन के अंदर रिफंड देना जरुरी होगा। एजेंट बुकिंग होने पर भी पूरी जिम्मेदारी एयरलाइन की होगी। मेडिकल इमरजेंसी में फुल रिफंड या क्रेडिट सेल का ऑप्शन होगा।


पैसेंजर के लिए ज़्यादा आसान नए नियम जारी करते हुए DGCA ने यह भी कहा कि अगर टिकट सीधे एयरलाइन की वेबसाइट से बुक किया गया हो और बुकिंग के 24 घंटे के अंदर पैसेंजर गलती बताता है तो एयरलाइंस को उसी व्यक्ति के नाम पर गलती सुधारने के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगाना चाहिए।

शेयर प्राइस

फिलहाल 3.15 बजे के आसपास ये शेयर 111.40 रुपए यानी 2.26 फीसदी की गिरावट के साथ 4822 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का लो 4792 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक लो 4,267.55 रुपए और 52 वीक हाई 6,232.50 रुपए है। स्टॉक में पिछले 1 हफ्ते में 0.53 फीसदी की और 1 महीने में 1.37 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में इसने 8.76 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, 3 साल में इसमें 163.05 फीसदी की तेजी आई है।

इस बीच,ट्रैवल से जुड़े कुछ दूसरे स्टॉक्स भी नीचे ट्रेड कर रहे हैं। थॉमस कुक और ईज़ी ट्रिप प्लानर्स 1.7 फीसदी और 0.35 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहे हैं। इक्सिगो के शेयर भी लाल निशान में हैं।

 

Market insight : भारतीय IT कंपनियां अपनी दुर्गति की जिम्मेदार खुद, ऐसी कंपनियों पर फोकस करें जिनको AI से होगा फायदा

 

Market view : बाजार में बढ़ा बिकवाली का दबाव, आगे दायरे में घूमते नजर आ सकते हैं सेंसेक्स-निफ्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।