Market view : बाजार में बढ़ा बिकवाली का दबाव, आगे दायरे में घूमते नजर आ सकते हैं सेंसेक्स-निफ्टी

Stock Market: कैपिटल मार्केट और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। दोनों इंडेक्स 1.75 फीसदी फिसले हैं। कैपिटल मार्केट में 4 फीसदी गिरावट के साथ एंजेल वन और CAMS वायदा के टॉप लूजर्स बने हैं। साथ ही FMCG और ऑटो शेयरों में भी दबाव है

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 2:51 PM
Story continues below Advertisement
Market view : आगे इन्वेस्टर्स की नजर ग्लोबल बॉन्ड यील्ड,क्रूड ऑयल ट्रेंड्स और करेंसी मूवमेंट,खासकर डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर रहेगी

बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया है।,निफ्टी करीब 150 अंक फिसलकर 25350 पर आ गया है। आज इसका 200 DMA का अहम लेवल टूट गया है। ICICI BANK, BHARTI, HDFC BANK और M&M ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी में 450 अंकों की गिरावट है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी कमजोर नजर आ रहे हैं। 2 बजे के आसपास सेंसेक्स 415.86 अंक या 0.51 फीसदी गिरकर 81,832.75 पर और निफ्टी 149.95 अंक या 0.59 फीसदी गिरकर 25,346.60 पर दिख रहा था।

कैपिटल मार्केट और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

कैपिटल मार्केट और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। दोनों इंडेक्स 1.75 फीसदी फिसले हैं। कैपिटल मार्केट में 4 फीसदी गिरावट के साथ एंजेल वन और CAMS वायदा के टॉप लूजर्स बने हैं। साथ ही FMCG और ऑटो शेयरों में भी दबाव है।


छोटी NBFC कंपनियों में आज तेज गिरावट

UJJIVAN SFB, UTKARSH SFB, L&T FIN, CREDIT ACCESS GRAMEEN जैसी छोटी NBFC कंपनियों में आज तेज गिरावट देखने को मिली है। बिहार सरकार ने माइक्रो फाइनेंस रेगुलेशन बिल पास किया है। स्टेट लेवल पर रजिस्टेशन अनिवार्य कर दिया गया है। गलत तरीके से लोन रिकवरी पर शिकंजा कसा गया है।

फरवरी ऑटो बिक्री में मजबूती के संकेत

फरवरी ऑटो बिक्री में मजबूती दिख सकती है। 34 फीसदी सेल्स ग्रोथ के साथ हीरो मोटो टॉप कर सकता है। तो वहीं बजाज ऑटो और TVS मोटर में भी 26-29 फीसदी सेल्स ग्रोथ संभव है। उधर टाटा मोटर्स PV और CV में 28-37 फीसदी का उछाल मुमकिन। साथ ही अशोक लेलैंड में भी 23 फीसदी की ग्रोथ दिख सकती है।

IT शेयरों में लगातार तीसरे दिन रिकवरी का मूड

IT शेयरों में लगातार तीसरे दिन रिकवरी का मूड है। आईटी INDEX आधा परसेंट से ज्यादा ऊपर है। इंफोसिस और HCL टेक निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही एम्फैसिस, OFSS और टाटा टेक में भी हल्की बढ़त है। गोल्ड फाइनेंस से जुड़ी कंपनियों में बिकवाली है। मणप्पुरम और मुथुट फाइनेंस करीब 3 फीसदी फिसले हैं। उधर IIFL फाइनेंस भी करीब 1.5 फीसदी कमजोर हुआ है।

Market insight : भारतीय IT कंपनियां अपनी दुर्गति की जिम्मेदार खुद, ऐसी कंपनियों पर फोकस करें जिनको AI से होगा फायदा

एक्सपर्ट की राय

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौर का कहना है कि कमजोर ग्लोबल संकेतों और सभी सेक्टर्स में सावधानी के माहौल के बीच आज मार्केट नीचे ट्रेड कर रहे हैं। यह गिरावट काफी हद तक ग्लोबल रिस्क से बचने,कम इंस्टीट्यूशनल पार्टिसिपेशन और हालिया रिकवरी के बाद प्रॉफिट बुकिंग की वजह से है। US बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी,ग्लोबल इंटरेस्ट रेट ट्रैजेक्टरी को लेकर अनिश्चितता और बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से मिले-जुले इकोनॉमिक डेटा ने सेंटिमेंट को कमजोर बनाए रखा है।

US और ईरान के बीच लगातारबने टेंशन और इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव,बाजार के भरोसे पर और खराब असर डाल रहे हैं। ट्रेडर्स घरेलू और ग्लोबल वजहों से पहले अपनी पोजीशन कम कर रहे हैं। ग्लोबल और घरेलू,दोनों तरह के IT सेक्टर पर भी दबाव है। AI टूल्स को तेज़ी से अपनाने से पारंपरिक एप्लीकेशन डेवलपमेंट,टेस्टिंग और मेंटेनेंस सर्विस के लिए मुश्किल हो सकती है,जिससे परांपरागत आईटी कंपनियों की भविष्य की रेवेन्यू विज़िबिलिटी पर असर पड़ सकता है। कुल मिलाकर,माहौल घबराने के बजाय सावधान रहने का है। इस समय कैपिटल बचाने पर फोकस करने के साथ इंतज़ार करो और देखो की रणनीति अपनाने की सलाह है।

आगे इन्वेस्टर्स की नजर ग्लोबल बॉन्ड यील्ड,क्रूड ऑयल ट्रेंड्स और करेंसी मूवमेंट,खासकर डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर रहेगी। डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल फ्लो,आने वाले मैक्रोइकोनॉमिक डेटा और सेक्टर स्पेसिफिक डेवलपमेंट्स शॉर्ट टर्म में बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। ग्लोबल सेंट्रल बैंक पॉलिसी के रुख पर कोई भी क्लैरिटी (खासकर US फेडरल रिजर्व से) आगे के संकेत दे सकती है। मजबूत पॉजिटिव ट्रिगर्स की गैर-मौजूदगी में मार्केट रेंज बाउंड रह सकते हैं,जिसमें स्टॉक स्पेसिफिक मौके मिल सकते हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।