Astral Share Price: 3 दिसंबर को एस्ट्रल पॉली टेक्नीक (Astral) के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। शेयर 30 सितंबर के बाद पहली बार 50DMA के ऊपर कारोबार कर रहा है। पिछली बार में स्टॉक में यहीं से रिवर्सल आया था। शेयर इंट्राडे में अपने डे हाई को छुता नजर आया। बता दें कि 18 सालों में से 12 साल दिसंबर में कंपनी ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है। अब स्टॉक में आगे क्या निवेश रणनीति होनी चाहिए? आइए डालते है एक नजर क्या हैं एक्सपर्ट की राय।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने कहा कि Astral का शेयर काफी अच्छा है। स्टॉक ने पिछले 5 दिनों के कंसोलिडेशन को पार किया है। स्टॉक अपने 50 DMA के ऊपर कारोबार कर रहा है। स्टॉक में 1830 रुपये के आसपास रजिस्टेंस था जो इसने पार किया था।
राजेश सातपुते ने आगे कहा कि स्टॉक आगे 1910-1930 रुपये का टारगेट दिखा सकता है। 1810 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
वहीं Arihant Capital की कविता जैन का कहना है कि 1840 रुपये के स्तर के आसपास शेयर खरीदारी के लिए अच्छा लग रहा है। स्टॉक में अच्छा मूव बनते दिखाई दे सकता है। अगर शेयर 1852 रुपये के स्तर को पार करता है तो इसमें और तेजी आती नजर आएगी। फिलहाल 1860-1880 रुपये के टारगेट के लिए 1820 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ इसमें खरीदारी की जा सकती है।
11.24 बजे के आसपास 26.95 रुपये यानी 1.50 फीसदी की बढ़त के साथ 1843 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 2,454.00 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 1,695.50 रुपये पर है। 1 हफ्ते में स्टॉक ने 2.15 फीसदी की बढ़त दिखाई है।
क्या थी ब्रोकरेज की स्टॉक पर राय
बता दें कि हाल ही में गोल्डमैन सैक्स ने फिर से Astral के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। हालांकि, उसने टारगेट प्राइस में थोड़ी कमी की है। बुल्स का कहना है कि मार्केट लीडर होने की वजह से एस्ट्रॉल के पास प्राइसिंग पावर है। चाइनीज पीवीसी की कीमतें कमजोर बनी हुई हैं। इससे पाइप सेक्टर में मार्जिन धीरे-धीरे रिकवरी आ सकती है। पाइप सेक्टर में वॉल्यूम में बदलाव दिख रहा है। पहले मानसून सीजन लंबा होने का असर वॉल्यूम पर पड़ा था।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।