Big Stock: खबरों के दम पर आज बाजार में खलबली मचाएंगे ये शेयर, हरगिज ना चूके इनसे नजर

अनुज सिंघल ने कहा कि मेट्रो ब्रैंड्स, इथॉस, मान्यवर, ट्रेंट पर नजर रखें। सूत्रों के मुताबिक महंगी घड़ियां, जूते पर GST बढ़ाने की सिफारिश की है। 1500 तक रेडीमेड गारमेंट पर 5% GST लग सकता है जबकि 10,000 तक रेडीमेड गारमेंट पर 18% GST लगाने की तैयारी है

अपडेटेड Dec 03, 2024 पर 10:20 AM
Story continues below Advertisement
सूत्रों के मुताबिक तंबाकू, तंबाकू प्रोडक्ट पर जीएसटी बढ़ सकता है। GST 28% से बढ़ाकर 35% करने की सिफारिश की है ।

Big Stock:  बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 24300 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। बैंक निफ्टी आज आउटपरफॉर्म कर रहा है । मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक देखने को मिल रही है। इस बीच अहम खबर है कि तंबाकू, तंबाकू प्रोडक्ट, महंगे कपड़े और लग्जरी आइटम्स पर 35% की स्पेशल GST लग सकती है। GST काउंसिल की अगली बैठक में फैसला हो सकता है। इस खबर के बाद आज किन शेयरों में इसका पॉजिटिव और निगेटिव इंपेक्ट पड़ेगा और किन शेयरों में दिन भर हलचल दिख सकती है आइए डालते है उनपर एक नजर ।

फोकस में ITC (RED)

सूत्रों के मुताबिक तंबाकू, तंबाकू प्रोडक्ट पर जीएसटी बढ़ सकता है। GST 28% से बढ़ाकर 35% करने की सिफारिश की है । मैक्वैरी की आउटपरफॉर्म रेटिंग की है जबकि टार्गेट 560 रुपये दिया है। ITC को 8-9% तक दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं।


फोकस में VBL (RED)

कोल्ड ड्रिंक पर भी 35% GST लग सकता है। कंपनी पेप्सिको के लिए ड्रिंक्स बनाती है। कंपनी के अपनी भी कई ड्रिक्स हैं।

कपड़े, जूतों से जुड़ी कंपनियां (RED)

अनुज सिंघल ने कहा कि मेट्रो ब्रैंड्स, इथॉस, मान्यवर, ट्रेंट पर नजर रखें। सूत्रों के मुताबिक महंगी घड़ियां, जूते पर GST बढ़ाने की सिफारिश की है। 1500 तक रेडीमेड गारमेंट पर 5% GST लग सकता है जबकि 10,000 तक रेडीमेड गारमेंट पर 18% GST लगाने की तैयारी है। 10,000 से ज्यादा रेडीमेड गारमेंट पर 28% GST लगाने की तैयारी है।

फोकस में बीमा कंपनियां (GREEN)

अनुज सिंघल का कहना है कि हेल्थ इश्योंरेस सस्ता हो सकता है। नॉन सीनियर सिटीजन्स के लिए GST 18% से घटाकर 5% संभव है। टर्म प्लान पर 18% GST पूरी तरह खत्म हो सकता है। बीमा पर GoM ने अपनी सिफारिशें फाइनल की है। पिछले कुछ दिनों में बीमा शेयरों में तेज गिरावट आई है

INDIAN HOTELS

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर में शानदार मोमेंटम दिख रहा है। 10 साल का राइजिंग चैनल पार हो रहा है। कुछ दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी दिखी है। भाव रिकॉर्ड ऊंचाई के बेहद करीब है। वायदा में शॉर्टकवरिंग नजर आई है।

FEDERAL BANK

अनुज सिंघल फेडरल बैंक के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। शेयर में अच्छा मोमेंटम कायम है। 14 साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है। कल इंट्राडे में 20 DEMA के सपोर्ट पर खरीदारी दिखी है। 5 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी दिखी है।

Economy Shocker Market Impact: खराब खबर पर भी चला बाजार, Recovery के असली क्या है संकेत, आज कहां जाएगा बाजार?

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।