Get App

Astral के शेयर चढ़े 5 साल में सबसे तेज, दो अपग्रेड पर आई 9% की जोरदार तेजी

Astral Share Price: जून तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने रेटिंग अपग्रेड की तो एस्ट्रल के शेयरों की चमक बढ़ गई। इसके शेयर आज चार साल में सबसे तेज स्पीड से ऊपर चढ़े हैं। जानिए इसके शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्मों का रुझान क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 13, 2026 पर 12:23 PM
Astral के शेयर चढ़े 5 साल में सबसे तेज, दो अपग्रेड पर आई 9% की जोरदार तेजी
Astral को कवर करने वाले 31 एनालिस्ट्स में से 24 ने खरीदारी, 3 ने होल्ड और 4 ने सेल रेटिंग दी है।

Astral Share Price: पाइप, एढेसिव्स,बाथवेयर और पेंट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी एस्ट्रल के शेयर आज तूफानी स्पीड से बढ़े। जून तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद इसके शेयर 9% से अधिक उछल पड़े जोकि अप्रैल 2021 के बाद से इसके लिए सबसे बड़ी तेजी है। करीब पांच साल पहले इंट्रा-डे में इसके शेयरों में 10% की तेजी आई थी। आज की तेजी के साथ इस साल यह अब तक के उठा-पटक के साथ पॉजिटिव जोन में आ गया। जेपीमॉर्गन और नुवामा मे तिमाही नतीजे के बाद इसकी रेटिंग को अपग्रेड की, जिससे इसके शेयरों को सपोर्ट मिला। फिलहाल बीएसई पर यह 7.06% की बढ़त के साथ ₹1561.95 पर है। इंट्रा-डे में यह 9.60% उछलकर ₹1,599.00 तक पहुंच गया था।

क्या कहना है ब्रोकरेजेज का

ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन ने एस्ट्रल की रेटिंग को अपग्रेड कर न्यूट्रल से ओवरवेट कर दी है और टारगेट प्राइस भी ₹1600 से बढ़ाकर ₹1750 कर दिया है। इसके अलावा नुवामा मे भी इसकी रेटिंग को अपग्रेड कर होल्ड से बाय कर दी है और टारगेट प्राइस ₹1572 से ₹1675 कर दिया है। एक और ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को कायम रखा है और टारगेट प्राइस ₹1900 पर फिक्स किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि चालू वित्त वर्ष के चार से महीने में एस्ट्रल के वॉल्यूम में दोहरे अंकों की ग्रोथ रही। वहीं एस्ट्रल का सीपीवीसी बैकवर्ड इंटीग्रेशन वर्ष 2027 की चौथी तिमाही के लिए सही रास्ते पर है, जिससे वित्त वर्ष 2028 में मार्जिन बढ़ाने और मार्केट शेयर हासिल करने में मदद मिलेगी। हालांकि ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने ₹1490 के टारगेट प्राइस के साथ इसे होल्ड रेटिंग दी है लेकिन यह भी कहा है कि कंपनी का गाइडेंस बरकरार है और इसे काफी हद तक हासिल किया जा सकता है।

जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना 16% की रफ्तार से बढ़ा जोकि सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक मार्केट के 17% की उम्मीद से थोड़ी कम रही। वहीं इस दौरान ईबीआईटीडीए 25% की रफ्तार से बढ़ा और मार्जिन 14.6% रहा जोकि बाजार की उम्मीद के मुताबिक ही रहा। एस्ट्रल का प्लंबिंग सेगमेंट रेवेन्यू सालाना 10% तो पेंट्स और एडहेसिव बिजनेस 30% की रफ्तार से बढ़ा। एस्ट्रल के 40,000 टन CPVC रेजिन प्लांट का पहला चरण दिसंबर तक तैयार होने की उम्मीद है और इस साल की चौथी तिमाही में इसके ट्रायल रन होंगे। इसका पूरा फायदा वित्त वर्ष 2028 में दिखेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें