Get App

Stocks to BUY: एक साल में 200% की तेजी, अब 32% और चढ़ेगा यह ऑटो शेयर; Emkay ने जताया भरोसा

Ather Energy Shares: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज (Emkay Global Financial Services) ने एक बार फिर बड़ा दांव लगाया है। पिछले एक साल में करीब 200% की जोरदार तेजी दिखाने के बावजूद ब्रोकरेज का मानना है कि इस स्टॉक में अभी भी आगे बढ़ने की काफी गुंजाइश है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 9:56 AM
Stocks to BUY: एक साल में 200% की तेजी, अब 32% और चढ़ेगा यह ऑटो शेयर; Emkay ने जताया भरोसा
Ather Energy Shares: एथर एनर्जी के शेयर को कवर करने वाले सभी 9 एनालिस्ट्स ने “बाय” रेटिंग दी हुई है

Ather Energy Shares: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज (Emkay Global Financial Services) ने एक बार फिर बड़ा दांव लगाया है। पिछले एक साल में करीब 200% की जोरदार तेजी दिखाने के बावजूद ब्रोकरेज का मानना है कि इस स्टॉक में अभी भी आगे बढ़ने की काफी गुंजाइश है।

32% तक और चढ़ सकता है शेयर

एमके ने एथर एनर्जी पर अपनी “बाय” रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,150 रुपये कर दिया है। यह नया टारगेट मौजूदा स्तरों से करीब 32% के संभावित उछाल की ओर इशारा करता है, जो निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर माना जा रहा है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल थीम पर बड़ा दांव

ब्रोकरेज का कहना है कि ऑटो सेक्टर में इलेक्ट्रिफिकेशन की दिशा में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। एमके के मुताबिक, यह बदलाव 1990 के दशक में स्कूटर से मोटरसाइकिल की ओर हुए ट्रांजिशन जैसा ही एक स्ट्रक्चरल बदलाव होगा, जो लंबे समय तक जारी रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें