Atul Auto Share Price: अतुल ऑटो के शेयर बने रॉकेट, कंपनी में विजय केडिया ने किया है निवेश

Atul Auto Share Price: Atul Auto ने कहा है कि उसे एक्स्पोनेंट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से 15,000 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर 490.5 करोड़ रुपये का है। यह ऑर्डर तीन साल में पूरा होगा। कंपनी के इस ऐलान से उसके शेयरों में बड़ी तेजी आई है

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 12:54 PM
Story continues below Advertisement
Atul Auto थ्री-व्हीलर्स बनाने वाली देश की बड़ी कंपनियों में से एक है।

Atul Auto Share Price: अतुल ऑटो के शेयरों को 24 अप्रैल को पंख लग गए। शेयर एक समय करीब 10 फीसदी तक चढ़ गए। हालांकि, बाद में तेजी कुछ कम हो गई। 12 बजे यह शेयर 6.45 फीसदी चढ़कर 506 रुपये पर चल रहा था। खास बात यह है कि अतुल ऑटो के शेयर में यह तेजी तब दिखी, जब शेयर बाजार में बड़ी गिरावट थी। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 22 फीसदी उछला है।

कंपनी को मिला 490 करोड़ रुपये का ऑर्डर

Atul Auto ने कहा है कि उसे एक्स्पोनेंट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से 15,000 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर 490.5 करोड़ रुपये का है। यह ऑर्डर तीन साल में पूरा होगा। कंपनी ने कहा है कि स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के एप्रूवल से ऑर्डर पूरे करने के समय को अतिरिक्त छह महीने बढ़ाया जा सकता है।


व्हीकल्स में एक्स्पोनेंट की बैटरी सिस्टम का इस्तेमाल

अतुल ऑटो का रोल ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) का होगा। इसमें एक्स्पोनेंट की पावरट्रेन और बैटरी सिस्टम का इस्तेमाल होगा। इस कोलैबोरेशन में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, सर्विसिंग और कस्टमर सपोर्ट शामिल होंगे। व्हीकल्स में 15 मिनट की रैपिड चार्जिंग फैसिलिटी होगी और बैटरी की लाइफ पर 2 साल की वारंटी होगी।

अतुल ऑटो का शेयर 52 हफ्तों के हाई के करीब

अतुल ऑटो पर व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही एक्स्पोनेंट की पावरट्रेन और बैटरी सिस्टम के इंटिग्रेशन की जिम्मेदारी होगी। कंपनी क्वालिटी कंट्रोल और टेस्टिंग के बाद फुली बिल्ट व्हीकल्स की डिलीवरी एक्स्पोनेंट को करेगी। इस खबर से अतुल ऑटो के शेयरों में तेजी दिखी। इससे शेयर 52 हफ्तों के 554 रुपये के हाई के करीब पहुंच गया।

विजय केडिया की है कंपनी में हिस्सेदारी 

Atul Auto थ्री-व्हीलर्स बनाने वाली देश की बड़ी कंपनियों में से एक है। इसकी मौजूदगी देश और विदेश में है। 25 राज्यों में इसके 300 से ज्यादा सेल्स और सर्विस आउटलेट्स हैं। यह 20 से ज्यादा देशों को अपने व्हीकल्स एक्सपोर्ट करती है। FY25 में इसका टर्नओवर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा था। दिग्गज निवेशक विजय केडिया की इस कंपनी में करीब 18,20 फीसदी हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें: Infosys Share Price: इंफोसिस का शेयर 6% फिसला, होल्ड करें, बेचें या खरीदें?

24 अप्रैल को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

24 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन बाजार में बड़ी गिरावट दिखी। सुबह में बाजार के प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स कमजोर खुले। फिर, बिकवाली दबाव बढ़ने से सूचकांक 1 फीसदी से ज्यादा टूट गए। 12:40 बजे निफ्टी 1.13 फीसदी यानी 271 अंक गिरकर 23,903 पर चल रहा था। सेंसेक्स 1.26 फीसदी यानी 976 अंक की कमजोरी के साथ 76,693 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में भी 0.53 फीसदी की गिरावट दिखी।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।