Infosys Share Price: इंफोसिस का शेयर 6% फिसला, होल्ड करें, बेचें या खरीदें?

Infosys Share Price: ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के कमजोर ग्रोथ आउटलुक पर चिंता जताई है। Citi ने इंफोसिस के शेयर पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है। उसने शेयर का टारगेट प्राइस घटाकर 1,300 रुपये कर दिया है। Jefferies ने इंफोसिस के शेयर पर अपनी 'होल्ड' की रेटिंग बनाए रखी है

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 11:45 AM
Story continues below Advertisement
Infosys ने 23 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद नतीजों का ऐलान किया था।

Infosys Share Price: इंफोसिस के शेयरों में 24 अप्रैल को बड़ी गिरावट आई। शेयर कमजोर खुला। फिर इसमें गिरावट बढ़ गई। 10:45 बजे यह शेयर 5.67 फीसदी गिरकर 1,170 रुपये पर चल रहा था। कंपनी ने 23 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद नतीजों का ऐलान किया था। इसके बाद अमेरिकी बाजार में इंफोसिस के एडीआर में बड़ी गिरावट देखने को मिली। भारतीय बाजार में 24 अप्रैल को शेयर में गिरावट का अनुमान था।

कंपनी का मुनाफा 28 फीसदी बढ़ा

Infosys का प्रदर्शन मार्च तिमाही में अच्छा रहा। कंपनी का प्रॉफिट तिमाही दर तिमाही आधार पर 27.8 फीसदी बढ़कर 8,501 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू की ग्रोथ तिमाही दर तिमाही आधार पर 2 फीसदी रही। लेकिन, इस वित्त वर्ष के लिए कंपनी के गाइडेंस ने निराश किया। कंपनी ने कहा है कि FY27 में कंस्टैंट करेंसी में ग्रोथ 1.5-3.5 फीसदी रह सकती है। यह एनालिस्ट्स के अनुमान से कम है। कंपनी के इस गाइडेंस से यह संकेत मिलता है कि आगे डिमांड के मामले में अनिश्चितता बनी रहेगी।


FY27 के गाइडेंस पर ब्रोकरेज फर्म चिंतित

ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के कमजोर ग्रोथ आउटलुक पर चिंता जताई है। Citi ने इंफोसिस के शेयर पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है। उसने शेयर का टारगेट प्राइस घटाकर 1,300 रुपये कर दिया है। Jefferies ने इंफोसिस के शेयर पर अपनी 'होल्ड' की रेटिंग बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 1,235 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उसने कहा है कि कंपनी ने इस वित्त वर्ष के लिए कमजोर गाइडेंस दिया है। नई डील में भी कमी दिखी है। एंप्लॉयीज की संख्या में भी कमी आई है। इसका असर कंपनी की ग्रोथ पर पड़ सकता है।

नोमुरा और एचएसबीसी ने दी खरीदने की सलाह

नोमुरा और एचएसबीसी ने इंफोसिस के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उनका कहना है कि कंपनी का मार्जिन स्टेबल है। नई डील और एआई पार्टनरशिप से ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है। इंफोसिस का शेयर बीते एक साल में 16.3 फीसदी गिरा है। इस दौरान निफ्टी 50 में 0.3 फीसदी गिरावट आई है। 2026 में यह शेयर 27 फीसदी गिर चुका है। इसका असर इसके मार्केट कैपिटलाइजेशन पर पड़ा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5.15 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

यह भी पढ़ें: शेयरों से कमाई के लिए वैल्यू इन्वेस्टिंग के 'भीष्म पितामह' बेंजामिन ग्राहम के 5 अचूक मंत्र

शेयर बाजार में 24 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन गिरावट

24 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट दिखी। सुबह में बाजार के प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स कमजोर खुले। उसके बाद बाजार पर बिकवाली दबाव बढ़ गया। Nifty 0.82 फीसदी यानी 195 अंक गिरकर 24,000 से नीचे आ गया। सेंसेक्स भी 0.91 फीसदी यानी 712 अंक की कमजोरी के साथ 76,946 पर चल रहा था।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।