Get App

AU Small Finance Bank: शेयर बाजार खुलते ही बिक गई ₹840 करोड़ की हिस्सेदारी, स्टॉक में तेजी

AU Small Finance Bank Share Price: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में आज 26 अगस्त को 840 करोड़ रुपये की एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में बैंक के करीब 1.30 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ है, जो इसकी 1.7 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इन शेयरों को औसतन 630 रुपये के भाव पर खरीदा बेचा गया

Vikrant singhअपडेटेड Aug 26, 2024 पर 9:41 AM
AU Small Finance Bank: शेयर बाजार खुलते ही बिक गई ₹840 करोड़ की हिस्सेदारी, स्टॉक में तेजी
AU Small Finance Bank: शेयर बाजार खुलते ही बिक गई ₹840 करोड़ की हिस्सेदारी, स्टॉक में तेजी

AU Small Finance Bank Share Price: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में आज 26 अगस्त को 840 करोड़ रुपये की एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में बैंक के करीब 1.30 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ है, जो इसकी 1.7 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इन शेयरों को औसतन 630 रुपये के भाव पर खरीदा बेचा गया। मनीकंट्रोल इस डील में शामिल खरीदारों और विक्रेताओं की तुरंत पहचान नहीं कर सका। जून तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 22.92 फीसदी थी।

ब्लॉक डील के बाद AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में तेजी देखी गई। NSE पर सुबह 9.30 बजे के करीब, बैंक के शेयर 1.51 फीसदी की तेजी के साथ 635.25 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि इस साल अबतक इसके शेयरों का प्रदर्शन काफी खराब है और जनवरी से अबतक इसमें 19 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

यह भी पढ़ें- Jio Financial को विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाकर 49% इक्विटी करने की मिली मंजूरी, जानिए डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें