Stocks in the news: खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल, हरगिज न चूके इनसे नजर

ICICI बैंक ने पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए। मुनाफा करीब 40% बढ़ा है। ब्याज से कमाई में भी 38% का उछाल आया है। NPA में गिरावट देखने को मिल रहा है। लोन ग्रोथ 22% रही है, हालांकि तिमाही आधार में NIM पर थोड़ा दबाव देखने को मिला

अपडेटेड Jul 24, 2023 पर 10:18 AM
Story continues below Advertisement
आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks in the news: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज खबरों में रहेंगे और जिन पर बाजार की नजर होगी। तो सबसे पहले उन शेयरों की बात कर लेते हैं। जिनके आज जून तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। आज 24 जुलाई को टाटा स्टील, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, केनरा बैंक, आईडीबीआई बैंक, टीवीएस मोटर कंपनी, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, पूनावाला फिनकॉर्प, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन, ग्रेविटा इंडिया, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, जेके पेपर, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, शारदा क्रॉपकेम, शॉपर्स स्टॉप, एसआरएफ और तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आएंगे।

    BIOCON: मलेशिया यूनिट को US FDA से 6 आपत्तियां जारी है। डिलीवरी डिवाइस यूनिट के लिए 2 आपत्तियां मिली है। 10-20 जुलाई के प्लांट की जांच बीच हुई थी।

    RIL: पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंज्यूमर बिजनेस में शानदार ग्रोथ रहने की उम्मीद है। रिटेल कारोबार के एबिटा में करीब 34% का उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं जियो का ARPU 3% बढ़कर 180 रुपये के पार हुआ है। हालांकि O2C कारोबार थोड़ा नरम रहा ।

    ICICI BANK: ICICI बैंक ने पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए। मुनाफा करीब 40% बढ़ा है। ब्याज से कमाई में भी 38% का उछाल आया है। NPA में गिरावट देखने को मिल रहा है। लोन ग्रोथ 22% रही है, हालांकि तिमाही आधार में NIM पर थोड़ा दबाव देखने को मिला।


    AUROBINDO PHARMA: तेलंगाना यूनिट को US FDA से 3 आपत्तियां जारी है। 14-21 जुलाई के बीच यूनिट की जांच हुई थी।

    Paytm: तिमाही आधार पर कंपनी का कुल घाटा 358.4 करोड़ रुपए रहा. जबकि, इस दौरान कुल इनकम सपाट स्तर पर रहा। कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA सालाना आधार पर 275 करोड़ रुपए से बढ़कर 359 करोड़ रुपए रहा। तिमाही आधार पर इसमें 53.4% की बढ़त देखने को मिली। साल-दर-साल आधार पर GMV 35% बढ़ी है। हर महीने औसत यूजर्स की संख्या में भी सालाना आधार पर 23% की बढ़त रही और ये आंकड़ा 9.2 करोड पर रहा।

    Vedanta: जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 4,421 करोड़ रुपए से घटकर 2,640 करोड़ रुपए पर रहा। 1,780 करोड़ रुपए के एक्सेप्शनल गेन्स के बाद भी मुनाफे में ये गिरावट देखने को मिली है। जून तिमाही तक कंपनी पर कुल कर्ज 59,192 करोड़ रुपए का है। पिछले साल की समान तिमाही में ये आंकड़ा 26,799 करोड़ रुपए और इस साल मार्च तिमाही में 45,260 करोड़ रुपए रहा।

    Cyient DLM: जून तिमाही में कंपनी की आय 27.6% बढ़कर 217 करोड़ रुपए रही। वहीं मुनाफा 15.2% घटकर 5 करोड़ रुपए रहा। जबकि ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन 630 बेसिस प्वॉइंट बढ़कर 17% पर रही। EBITDA 72.6% बढ़कर 20 करोड़ रुपए पर रहा। मार्जिन 240 bps बढ़कर 9.2% रहा है।

    Lupin: कंपनी की HIV की दवा को USFDA से सैद्धांतिक मजूरी मिली है। Dolutegravir Lamivudine & Tenofovir Alafenamide को मंजूरी मिली है। कंपनी के नागपुर प्लांट में दवा का उत्पादन होगा ।

    Kotak Mahindra Bank: सालाना आधार पर 22% की डिपॉजिट ग्रोथ पिछली 16 तिमाहियों में सबसे बेहतरीन रही है। नेट इंटरेस्ट मार्जिन तिमाही आधार पर घटकर 5.57% रही। वहीं ब्याज से आय अनुमान के मुताबिक रहा लेकिन मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा।

    Yes Bank: लोन ग्रोथ में कमजोरी की वजह से NII ग्रोथ पिछली 9 तिमाहियों में सबसे कमजोर रही। जबकि, स्लिपेज रेश्यो पिछली 7 तिमाहियों में सबसे ज्यादा रही। ग्रॉस एनपीए 2% पर रही। नेट एनपीए 1% रही जोकि पिछली तिमाही में 0.83% रही थी।

    जिनकी पिछली रैली छूटी उनके लिए शानदार मौका, निफ्टी में पोजीशनल लॉन्ग सौदों में 19,640 का SL रखें- अनुज सिंघल

     

    DLF: मौजूदा प्रोजेक्ट्स की वजह से बिक्री में बढ़त देखने को मिली। जून तिमाही में कंपनी ने कोई बड़ी लॉन्च नहीं की है। मार्च तिमाही में तेजी के बाद जून तिमाही में बुकिंग ट्रेंड सामान्य रहा। कंपनी ने एक बार फिर मुंबई मार्केट में उतरने की तैयारी की है। कंपनी पर कुल कर्ज कई सालों के निचले स्तर पर है।

    AU Small Finance Bank: जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 44.4% बढ़कर 386.9 करोड़ रुपए रहा। ब्याज से आय भी 27.7% बढ़कर 1,246.2 करोड़ रुपए रही। ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 1.66% से बढ़कर 1.76% रही। जबकि नेट एनपीए तिमाही आधार पर 0.42% से बढ़कर 0.55% रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।