निफ्टी -बैंक निफ्टी पर कैसी होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति? इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि जिनकी पिछली रैली छूटी उनके लिए शानदार मौका है। निफ्टी के लिए पहला अहम सपोर्ट 19,696 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 19,640 (10 DEMA) पर है। पोजीशनल लॉन्ग सौदों में 19,640 का SL रखें। निफ्टी को आज 19,675-19,725 पर खरीदें और इसके लिए 19,640 का स्टॉपलॉस लगाए। 19,640 के नीचे बंद हुआ तो लॉन्ग सौदों से निकलें। वहीं अभी के लिए शॉर्ट करने की नहीं सोचें।
निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक थोड़ा मजबूत नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी के लिए पहला अहम सपोर्ट 45,925 (शुक्रवार का लो) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 45,750 (ऑप्शन बेस) पर है। पोजीशनल लॉन्ग सौदों में 45,200 का SL रखें जो इसका पिछला ब्रेकआउट भी है। बड़ी रैली खेलने के लिए निफ्टी बैंक में पोजीशनल SL काफी नीचे है। डे ड्रेडर्स के लिए 45,950-46,050 खरीदारी का जोन है। 45,800-45,950 पर मिले तो और खरीदें इसके लिए 45,700 का स्टॉपलॉस लगाए। अभी के लिए शॉर्ट करने की नहीं सोचें।
अनुज सिंघल ने कहा कि सबसे अहम संकेत फेड की ब्याज दरों पर बैठक जारी है। बाजार का बेस केस दरों में 0.25% की बढ़ोतरी और DOVISH कमेंट्री है। दरों में बढ़त नहीं और HAWKISH कमेंट्री से बाजार चौंकेगा। निफ्टी में 22% वेटेज वाली कंपनियों के नतीजों का असर दिखेगा। एक्सपायरी तक निफ्टी में 73% वेटेज वाली कंपनियों के नतीजे आ चुके होंगे।
दिग्गज शेयरों के लिए बड़ा दिन
अनुज सिंघल ने कहा कि ICICI बैंक के नतीजे मजबूत लेकिन तिमाही आधार पर मार्जिन घटे। ब्रोकरेज हाउसेस के मुताबिक ICICI बैंक के नतीजे यहां से नरम होंगे। कोटक बैंक के नतीजे अच्छे लेकिन वैल्युएशन महंगे है। RIL के नतीजे अच्छे लेकिन शेयर पहले ही काफी भाग चुका है। इंफोसिस शुक्रवार को 3700 Cr की डिलिवरी उठी है जबकि निफ्टी 19,640 का 10 DEMA काफी अहम स्तर है। बाजार का टेक्सचर अब भी गिरावट में खरीदें का है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।