भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (AU SFB) को यूनिवर्सल बैंक के तौर पर काम करने के लिए इनप्रिंसिपल अप्रूवल दे दिया है। AU SFB ने 8 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह यूनिवर्सल बैंक के तौर पर अपने ट्रांजीशन के तहत प्रमोटर और प्रमोटर समूह की शेयरहोल्डिंग को एक नॉन-ऑपरेटिव फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी (NOFHC) में ट्रांसफर करेगा।
