DMRC से इस कंपनी को भोपाल और इंदौर मेट्रो के लिए मिला ऑर्डर, आपके पास हैं शेयर?

Stock in News: इस कंपनी को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) से भोपाल और इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए फ्रेश ऑर्डर मिले हैं। खास बात ये है कि यह कंपनी घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्टेड भी है। चेक करें कि क्या इस कंपनी के शेयर आपके पोर्टफोलियो में हैं और इसे किस काम के लिए डीएमआरसी से ऑर्डर मिला है?

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 3:56 PM
Story continues below Advertisement
Aurionpro Solutions ने खुलासा किया कि मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड से इसे करीब 150 करोड़ का कई वर्षों का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Aurionpro Solutions Shares: डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली भारतीय टेक कंपनी ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। इसमें यह गिरावट ऐसे समय में आई, जब इसे दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) से भोपाल और इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए फ्रेश ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी आज 12 जनवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में दी। इस ऑर्डर्स के साथ ही देश के मेट्रो रेल नेटवर्क में कंपनी की स्थिति और मजबूत हुई है। हालांकि शेयरों की बात करें तो आज बीएसई पर यह 3.34% की गिरावट के साथ ₹1021.90 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.86% टूटकर ₹1005.90 तक आ गया था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

कंपनी के प्रेसिडेंट संजय बाली (टेक इनोवेशन ग्रुप) का कहना है कि यह साझेदारी देश के मेट्रो इकोसिस्टम में कंपनी की बढ़ती उपस्थिति को मजबूत करती है और तेजी से विकसित हो रहे स्मार्ट मोबिलिटी स्पेस में अतिरिक्त अवसरों के लिए इसे एक मजबूत स्थिति में लाती है।

कैसा ऑर्डर मिला है Aurionpro Solutions को?


ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस ने आज सोमवार 12 जनवरी को खुलासा किया कि मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड से इसे करीब 150 करोड़ का कई वर्षों का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट कंपनी को भोपाल और इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए ऑटोमेटेड फेयर कलेक्शंस (AFC) सिस्टम्स लागू करने के लिए मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के साथ डीएमआरसी की साझेदारी के तहत मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी दोनों मेट्रो सिस्टम्स के लिए ओपन-लूप EMV कार्ड और QR कोड पर आधारित AFC सॉल्यूशंस की सप्लाई करेगी, इसे लागू करेगी और मेंटेनेंस का काम भी संभालेगी।

समझौते के तहत कंपनी एएफसी इंप्लीमेंटेशन के साथ-साथ पांच साल तक O&M (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) सर्विसेज मुहैया कराएगी। ये सिस्टम यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने, ऑपरेशनल एफिसिएंसी सुधारने और मध्य प्रदेश में मेट्रो नेटवर्क्स के बीच इंटरऑपरेबिलिटी को लेकर डिजाइन किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इसके एएफसी सॉल्यूशंस ओपन और क्लोज्ड-लूप ईएमवी टिकटिंग आर्किटेक्चर पर आधारित हैं जोकि ग्लोबल पेमेंट स्टैंडर्ड और भारत के नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के नियमों के अनुरुप हैं। इसे कंपनी ने ही डिजाइन किया है और इसकी मैन्युफैक्चरिंग कैपिबिलिटीज 'मेक इन इंडिया' फ्रेमवर्क के तहत हैं।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयर पिछले साल 10 जनवरी 2025 को ₹1725.00 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह एक साल में 41.69% फिसलकर आज 12 जनवरी 2026 को ₹1005.90 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

BHEL, ABB और Hitachi Energy समेत ये शेयर धड़ाम, इस कारण आई 5% तक की गिरावट

Dmart Share Price: Q3 में बढ़ा रेवेन्यू और मुनाफा, फिर भी शेयर धड़ाम, अब क्या करें?

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।