Aurionpro Solutions Shares: डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली भारतीय टेक कंपनी ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। इसमें यह गिरावट ऐसे समय में आई, जब इसे दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) से भोपाल और इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए फ्रेश ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी आज 12 जनवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में दी। इस ऑर्डर्स के साथ ही देश के मेट्रो रेल नेटवर्क में कंपनी की स्थिति और मजबूत हुई है। हालांकि शेयरों की बात करें तो आज बीएसई पर यह 3.34% की गिरावट के साथ ₹1021.90 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.86% टूटकर ₹1005.90 तक आ गया था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
