बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी नजर आई। दिग्गज रिलायंस और HDFC बैंक बाजार को सहारा दे रहे हैं। आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन IT और फार्मा शेयर में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। इसकी वजह से डिवीज लैब और सनफार्मा का शेयर 2% ऊपर चढ़कर कारोबार करते नजर आये। ऐसे बाजार में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने अरबिंदो फार्मा पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने जुबिलेंट फूड पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने एचडीएफसी एएमसी पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने इंडस टावर्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Aurobindo Pharma
सच्चितानंद उत्तेकर ने Aurobindo Pharma के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 840 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 46 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 56/74 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 40 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने Jubilant Food पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Jubilant Food में 530 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 545/550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 512 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः HDFC AMC
प्रकाश गाबा ने HDFC AMC पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि HDFC AMC में 2438 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2425 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Indus Towers
सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Indus Towers का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Indus Towers के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 174 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर स्टॉक पर 200 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )