Aurobindo Pharma के शेयरों में 6% से ज्यादा की तेजी, दवा बनाने के लिए USFDA से मंजूरी मिलने के बाद उछले शेयर

अरबिंदो फार्मा की सब्सिडियरी कंपनी ऑरोलाइफ फार्मा (Aurolife Pharma) को डिक्लोफेनाक सोडियम टॉपिकल सॉल्यूशन USP बनाने व मार्केटिंग के लिए US फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) की मंजूरी मिल गई है। इस घोषणा के बाद से ही कंपनी के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है

अपडेटेड Feb 08, 2023 पर 5:43 PM
अरबिंदो फार्मा के शेयरों में आज 8 फरवरी को 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।

Aurobindo Pharma Share Price : दवा बनाने वाली कंपनी अरबिंदो फार्मा के शेयरों में आज 8 फरवरी को 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। यह स्टॉक NSE पर आज 6.53% के उछाल के साथ 446 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, अरबिंदो फार्मा की सब्सिडियरी कंपनी ऑरोलाइफ फार्मा (Aurolife Pharma) को डिक्लोफेनाक सोडियम टॉपिकल सॉल्यूशन USP बनाने व मार्केटिंग के लिए US फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) की मंजूरी मिल गई है। इस घोषणा के बाद से ही कंपनी के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है।

ऑस्टियोआर्थराइटिस के दर्द के लिए दवा बनाने की मंजूरी

अरबिंदो फार्मा ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि डिक्लोफेनाक सोडियम टॉपिकल सॉल्यूशन यूएसपी घुटने के पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस के दर्द के इलाज के लिए है। इस प्रोडक्ट के Q1FY24 में लॉन्च होने की उम्मीद है। IQVIA के अनुसार, दिसंबर 2022 को समाप्त बारह महीनों के लिए स्वीकृत प्रोडक्ट का अनुमानित मार्केट साइज लगभग 487 मिलियन डॉलर है।


यह पहला एब्रिविएटेड न्यू ड्रग एप्लिकेशन (ANDA) है जिसे ऑरोलाइफ यूनिट-II, नॉर्थ कैरोलिना, यूएसए से मंजूरी मिली है। इसका इस्तेमाल टॉपिकल प्रोडक्ट्स बनाने के लिए किया जाता है। कंपनी ने कहा कि अरबिंदो के पास अब USFDA से कुल 430 ANDA अप्रुवल (404 फाइनल अप्रुवल और 26 टेंटेटिव अप्रुवल) हैं।

कंपनी के बारे में

अरबिंदो फार्मा एक इंटीग्रेटेड ग्लोबल फार्मास्यूटिकल कंपनी है जिसका हेडक्वार्टर हैदराबाद में है। कंपनी 150 से अधिक देशों में विश्व स्तर पर जेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स, ब्रांडेड स्पेशलिटी फार्मास्यूटिकल्स और एक्टिव फार्मास्यूटिकल इनग्रेडिएंट्स डेवलप व मैन्युफैक्चर करने का काम करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।