Get App

Stock Tips: हाई वैल्यूएशन की फिक्र खत्म, ये पांच सेक्टर्स हो रहे डिस्काउंट पर ट्रेड

घरेलू फंडों के लगातार निवेश, मैक्रो लेवल पर मजबूत स्थितियां और कंपनियों के मार्च तिमाही के नतीजों के चलते इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। मार्केट की इस तेजी में कुछ शेयरों और सेक्टर्स का वैल्यूएशन हाई हो गया है लेकिन अभी भी कुछ सेक्टर्स ऐसे हैं जो अपने लॉन्ग टर्म औसत से काफी नीचे हैं यानी डिस्काउंट लेवल पर हैं। इसका मतलब है कि इनमें निवेश का मौका बना हुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 03, 2024 पर 1:44 PM
Stock Tips: हाई वैल्यूएशन की फिक्र खत्म, ये पांच सेक्टर्स हो रहे डिस्काउंट पर ट्रेड
ब्रोकरेज मोतीताल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने फाइनेंशियल्स, कंजम्प्शन, इंडस्ट्रियल्स और रियल एस्टेट थीम को ओवरवेट रेटिंग दी है।

घरेलू फंडों के लगातार निवेश, मैक्रो लेवल पर मजबूत स्थितियां और कंपनियों के मार्च तिमाही के नतीजों के चलते इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। मार्केट की इस तेजी में कुछ शेयरों और सेक्टर्स का वैल्यूएशन हाई हो गया है लेकिन अभी भी कुछ सेक्टर्स ऐसे हैं जो अपने लॉन्ग टर्म औसत से काफी नीचे हैं यानी डिस्काउंट लेवल पर हैं। इसका मतलब है कि इनमें निवेश का मौका बना हुआ है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीताल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने ऐसे पांच सेक्टर्स की पहचान की है जिनका वैल्यूएशन डिस्काउंट पर है और ये सेक्टर्स हैं- रिटेल, प्राइवेट बैंक, ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम और मीडिया।

ये तीन फैक्टर तय करेंगे निवेशकों का मूड

ब्रोकरेज के मुताबिक लोकसभा चुनाव, गांवों में सुस्त खपत और इंस्टीट्यूशनल फ्लो से निवेशकों का मूड तय होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजे अगले महीने सामने आएंगे और इसमें बीजेपी के फिर से सत्ता में आने के मजबूत संकेत दिख रहे हैं। ऐसा होता है तो मौजूदा नीतियां आगे भी जारी रहेंगी और कैपिटल एक्सपेंडिचर, मैनुफैक्चरिंग और इंफ्रा डेवलपममेंट पर फोकस बना रहेगा। हालांकि ब्रोकरेज का मानना है कि इससे इक्विटी मार्केट का वैल्यूएशन हाई बना रह सकता है।

इसके अलावा एक और फैक्टर निवेशकों को काफी परेशान कर रहा है- गांवों में सुस्त खपत का। हालांकि ब्रोकरेज का मानना है कि सामान्य मानसून और चुनावी खर्च के चलते वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में यह स्पीड पकड़ेगी। इन सबके अलावा निवेशकों का ध्यान इंस्टीट्यूशनल फ्लो पर भी रहेगा। वित्त वर्ष 2024 में देशी-विदेशी संस्थागत निवेशकों ने यहां 5050 करोड़ डॉलर का रिकॉर्ड निवेश किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें