फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) द्वारा 5 जुलाई को जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि जून 2024 में ऑटोमोबाइल रिटेल की बिक्री में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 0.73 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 18,95,552 इकाई पर स्थिर रही। पैसेंजर वाहनों (PV), दोपहिया और तिपहिया वाहनों और ट्रैक्टरों की बिक्री में कमी के कारण जून में ऑटो बिक्री सपाट रही है । जून 2023 में कुल वाहन बिक्री 18,81,883 यूनिट पर रही है।
