Get App

Stocks in Focus: 27 जनवरी को फोकस में रहेंगे ऑटो स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks in Focus: 27 जनवरी को ऑटो स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। इसकी वजह यूरोपीय कारों पर टैरिफ कट की चर्चा है। जानिए किन स्टॉक्स पर दबाव रहेगा, किनमें तेजी दिख सकती है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 7:00 PM
Stocks in Focus: 27 जनवरी को फोकस में रहेंगे ऑटो स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल
बिक्री के लिहाज से भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है, अमेरिका और चीन के बाद।

Stocks in Focus: मंगलवार, 27 जनवरी के कारोबारी सत्र में ऑटो स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। इसकी वजह भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच ट्रेड डील पर मुहर लगने के आसार हैं। इसमें यूरोप से आने वाली गाड़ियों पर ड्यूटी में भारी कटौती की जा सकती है। इससे Tata Motors, Mahindra & Mahindra और Maruti Suzuki जैसी कंपनियों के शेयरों में हलचल दिख सकती है।

यूरोपीय कारों पर टैरिफ कटौती

रॉयटर्स की 25 जनवरी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार यूरोपीय संघ (EU) से आयात होने वाली कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी को मौजूदा 110 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत करने की योजना बना रही है।

इसमें सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यह फैसला भारत के विशाल ऑटो बाजार को खोलने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम हो सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोनों पक्ष फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और इसकी घोषणा मंगलवार को ही हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें