Avalon Tech IPO की लिस्टिंग ने किया निराश, आईपीओ निवेशकों को घाटा

Avalon Tech फुल्ली इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) कंपनी है। वित्त वर्ष 2022 में रेवेन्यू के हिसाब से यह कंपनी अपने सेगमेंट की दिग्गज कंपनियों में शुमार है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट लगातार बढ़ा है। इसके आईपीओ को निवेशकों को मिला-जुला रिस्पांस मिला था और सिर्फ क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भरा था

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 10:07 AM
Avalon Tech IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 3 अप्रैल से 6 अप्रैल के बीच खुला था। यह इश्यू 2.34 गुना सब्सक्राइब हुआ था लेकिन खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा महज 0.88 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Avalon Tech IPO Listing: इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग सर्विसेज मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज (Avalon Technologies) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई। 436 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले इसके शेयरों की शुरुआत 431 रुपये से हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग पर ही 1.15 फीसदी का घाटा हो गया। इस कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था। यह इश्यू ओवरसब्सक्राइब तो हो गया था लेकिन सिर्फ क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा ही पूरा भर पाया था। फिलहाल इसके शेयर बीएसई पर 428.25 रुपये के भाव पर ट्रेड हो रहे हैं।

    Avalon Tech IPO में खुदरा निवेशकों का हिस्सा नहीं भरा था पूरा

    एवलॉन टेक आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3 अप्रैल से 6 अप्रैल के बीच खुला था। 865 करोड़ रुपये के इस इश्यू के लिए 415-436 रुपये का प्राइस बैंड और 34 शेयरों का लॉट साइज फिक्स किया गया था। यह इश्यू 2.34 गुना सब्सक्राइब हुआ था लेकिन खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा महज 0.88 गुना सब्सक्राइब हुआ था। सिर्फ क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा पूरा भरा था और यह 377 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत 320 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं।

    Mankind Pharma IPO: अगले हफ्ते खुलेगा कॉन्डोम कंपनी का आईपीओ, फिर अगले महीने लिस्टिंग की तैयारी


    कंपनी के बारे में डिटेल्स

    Avalon Tech फुल्ली इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) कंपनी है। वित्त वर्ष 2022 में रेवेन्यू के हिसाब से यह कंपनी अपने सेगमेंट की दिग्गज कंपनियों में शुमार है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका नेट प्रॉफिट लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2020 में इसे 12.33 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। अगले ही वित्त वर्ष में यह बढ़कर 23.08 करोड़ रुपये और उसके अगले वित्त वर्ष 2021-22 में तेजी से उछलकर 68.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रेवेन्यू की बात करें तो वित्त वर्ष 2020 में इसे 653.15 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था जो वित्त वर्ष 2021 में बढ़कर 695.90 करोड़ रुपये और फिर अगले ही वित्त वर्ष 2021-22 में 851.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।