Avantel को L&T से मिला 44 करोड़ का ऑर्डर, शेयर 7% भागा

Avantel Share Price: कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 40 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का बोर्ड जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2024 छमाही के वित्तीय नतीजों पर चर्चा और अप्रूवल के लिए 5 अक्टूबर को मीटिंग करेगा। Avantel के ज्यादातर ग्राहक एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर्स से हैं

अपडेटेड Sep 30, 2024 पर 3:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 6 महीनों में Avantel शेयर की कीमत 85 प्रतिशत चढ़ी है।

डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर Avantel के शेयरों ने 30 सितंबर को निवेशकों का जमकर फायदा कराया। इंट्राडे में शेयर की कीमत 12 प्रतिशत चढ़ी। कंपनी ने शुक्रवार, 27 सितंबर को शेयर बाजारों को बताया था कि उसे लार्सन एंड टुब्रो से 44.49 करोड़ रुपये का परचेज ऑर्डर मिला है। यह सैटकॉम सिस्टम्स की सप्लाई के लिए है और इसे मार्च 2025 तक एग्जीक्यूट किया जाना है।

30 सितंबर को बीएसई पर इंट्राडे में Avantel के शेयरों में पिछले बंद भाव से 12.4 प्रतिशत की तेजी आई और शेयर 193 रुपये के हाई तक गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 183.85 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 4400 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले 6 महीनों में शेयर की कीमत 86 प्रतिशत चढ़ी है। एक साल में पैसा डबल हो गया है।

कंपनी के सैटकॉम रेडियो, शिप, एयरक्राफ्ट और बेस के बीच वॉइस और डेटा कम्युनिकेशंस उपलब्ध कराते हैं। Avantel के ज्यादातर ग्राहक एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर्स से हैं। कंपनी वायरलेस और सैटेलाइट कम्युनिकेशन प्रोडक्ट्स, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, रडार सिस्टम्स को डिजाइन, डेवलप और मेंटेन करती है। साथ ही नेटवर्क मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर एप्लीकेशंस का डेवलपमेंट भी देखती है।


भारत इलेक्ट्रॉनिक्स से हाल ही में मिला है 3.45 करोड़ का ऑर्डर

इससे पहले Avantel ने 26 सितंबर को शेयर बाजारों को बताया था कि उसे सैटकॉम इक्विपमेंट की सप्लाई के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से 3.45 करोड़ रुपये का परचेज ऑर्डर मिला है। इसे जुलाई 2025 तक एग्जीक्यूट किया जाना है। इसके अलावा Avantel को सितंबर महीने में ही NewSpace India Limited से 9.39 करोड़ रुपये का परचेज ऑर्डर हासिल हो चुका है। यह ग्राउंड सेगमेंट हब की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग के लिए है और इसे नवंबर 2025 तक एग्जीक्यूट किया जाना है।

Hero MotoCorp और Bajaj Auto के शेयर 4% तक लुढ़के, ब्रोकरेज ने दी है बेचने की सलाह

Avantel का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 8.75 प्रतिशत गिरकर 7.3 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले 8 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 25 प्रतिशत कम होकर 51.76 करोड़ रुपये रह गया। जून 2023 तिमाही में यह 68.94 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।