Get App

Avantel Share Price:₹460 करोड़ के एक ऑर्डर मिलने से सरपट दौड़ा शेयर, लगाई 12% की छलांग

Avantel Share Price:कंपनी ने बताया कि सैटेलाइट कम्युनिकेशन इक्विपमेंट की सप्लाई और मेंटेनेंस के लिए ज़ेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस लिमिटेड से ₹459.9 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला। यह कॉन्ट्रैक्ट घरेलू है और इसे 3 साल के समय में पूरा किया जाना है।

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 1:18 PM
Avantel Share Price:₹460 करोड़ के एक ऑर्डर मिलने से सरपट दौड़ा शेयर, लगाई 12% की छलांग
Avantel Share Price: बुधवार 25 मार्च को Avantel के शेयर में जोरदार बढ़त देखने को मिली।

Avantel Share Price: बुधवार 25 मार्च को Avantel के शेयर में जोरदार बढ़त देखने को मिली। कंपनी को मिली एक ऑर्डर की खबर के बाद शेयर इंट्राडे में 12 फीसदी तक की छलांग लगाते नजर आए। दरअसल, कंपनी ने बताया कि सैटेलाइट कम्युनिकेशन इक्विपमेंट की सप्लाई और मेंटेनेंस के लिए ज़ेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस लिमिटेड से ₹459.9 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला। यह कॉन्ट्रैक्ट घरेलू है और इसे 3 साल के समय में पूरा किया जाना है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इस ऑर्डर में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के साथ-साथ एक साल की कॉम्प्रिहेंसिव ऑनसाइट वारंटी और पांच साल का सालाना मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (AMC) शामिल है। अवांटेल ने कहा कि इस एग्रीमेंट में इक्विपमेंट सप्लाई और लॉन्ग-टर्म मेंटेनेंस सपोर्ट दोनों शामिल हैं, जिससे कम्युनिकेशन और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में उसकी ऑर्डर बुक मजबूत होगी।

कंपनी ने यह भी साफ किया कि यह ऑर्डर रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के तहत नहीं आता है और न तो प्रमोटर ग्रुप और न ही उससे जुड़ी एंटिटीज़ का ऑर्डर देने वाली कंपनी में कोई इंटरेस्ट है।

इस साल फरवरी में, डिफेंस कम्युनिकेशन इक्विपमेंट कंपनी को बेंगलुरु की पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड से ₹122.58 करोड़ का परचेज़ ऑर्डर मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें