Get App

कल का मौमस: देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, दिल्ली-NCR से लेकर दक्षिण भारत तक बदलेगा मौसम

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में कल बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। खासकर उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में मौसम में तेजी से बदलाव की संभावना है। IMD ने 6 से 12 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 5:09 PM
कल का मौमस: देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, दिल्ली-NCR से लेकर दक्षिण भारत तक बदलेगा मौसम
IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने देश के करीब 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 से 12 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है।

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पश्चिम भारत में 6 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 7 से 12 अक्टूबर तक इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर जारी रह सकती है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 से 12 अक्टूबर तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में भी 6 से 12 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 9 अक्टूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। सात अक्टूबर को दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें