Get App

₹3 लाख करोड़ की बारिश, Sensex 685 प्वाइंट्स ऊपर, Nifty 22775 के पार बंद

Sensex-Nifty closes green: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 06 अक्टूबर को सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1% की बढ़त के साथ बंद हुए। फार्मा समेत तीन सेक्टर से आज मार्केट को तगड़ा सपोर्ट मिला। ओवरऑल निवेशकों की दौलत में आज ₹3 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 4:39 PM
₹3 लाख करोड़ की बारिश, Sensex 685 प्वाइंट्स ऊपर, Nifty 22775 के पार बंद
Sensex-Nifty closes green: लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद लगातार दूसरे दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।

Share Market Rally: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक और वैल्यू बाइंग से लगातार दूसरे दिन आज मार्केट को सपोर्ट मिला। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 685 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी भी 29 सितंबर के बाद आज 22700 का लेवल पार कर दिया। आज ये डे-हाई लेवल पर बंद भी हुए। ब्रोडर लेवल पर भी अच्छी रौनक दिखी लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 आज 1% से अधिक तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। ओवरऑल इस माहौल में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया।

सेक्टरवाइज आज मार्केट को प्राइवेट बैंकों के साथ-साथ मेटल और फार्मा सेक्टर से सबसे तगड़ा सपोर्ट मिला, जिनके निफ्टी इंडेक्स आज करीब डेढ़ फीसदी के आस-पास की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी आईटी आज आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है तो निफ्टी पीएसयू बैंक में हल्की गिरावट रही और निफ्टी रियल्टी भी कमजोर हुआ है।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 06 अक्टूबर को सेंसेक्स 685.34 प्वाइंट्स यानी 0.95% की बढ़त के साथ 73,067.81 और निफ्टी भी 220.35 प्वाइंट्स यानी 0.98% की मजबूती के साथ 22,776.10 पर बंद हुआ है। आज ये दोनों डे-हाई पर बंद हुए हैं।

₹3.60 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें