प्राइवेट बैंकों से मजबूत सपोर्ट, Sensex भागा 350 प्वाइंट्स ऊपर, 3 वजहों से Nifty पहुंचा 22650 के पार

Share Market Rally: लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन मार्केट में रौनक दिखी। प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स के मजबूत सपोर्ट के दम पर निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज भी मजबूत हुए हैं। जानिए मार्केट में इस रौनक की तीन बड़ी वजह और जानिए क्या है एक्सपर्ट्स का रुझान

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 10:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 5 अक्टूबर को सेंसेक्स 472.77 प्वाइंट्स यानी 0.66% की बढ़त के साथ 72,382.47 और निफ्टी भी 133.80 प्वाइंट्स यानी 0.60% की मजबूती के साथ 22,555.75 पर बंद हुआ था। आज ये बढ़त के साथ खुले।

Share Market Rally: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक और वैल्यू बाइंग से लगातार दूसरे दिन आज मार्केट को सपोर्ट मिला। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 350 प्वाइंट्स से अधिक ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी भी 22650 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर भी अच्छी रौनक है लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी के आस-पास की बढ़त है। अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 10:06 AM पर सेंसेक्स 273.73 प्वाइंट्स यानी 0.38% की बढ़त के साथ 72,656.20 और निफ्टी भी 89.15 प्वाइंट्स यानी 0.40% की मजबूती के साथ 22,644.90 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 335.45 प्वाइंट्स चढ़कर 72,732.92 और निफ्टी 11.60 प्वाइंट्स उछलकर 22,667.35 तक पहुंच गया था।

Share Market Rally: ये है वजह

वैल्यू बाइंग

वीकली स्तर पर मार्केट में लगातार आठ हफ्ते तक बिकवाली की आंधी चली, जिसके चलते अच्छे-अच्छे शेयर भी नीचे आ गए। निचले स्तर पर खरीदारी यानी कि वैल्यू बाइंग से मार्केट को सपोर्ट मिला है।


प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स की मजबूत खरीदारी

आज मार्केट को प्राइवेट बैंकों के शेयर से मजबूत सपोर्ट मिला और इसका निफ्टी इंडेक्स करीब 1% उछल पड़ा। निफ्टी मेटल भी आधा फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी आईटी में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है तो निफ्टी फार्मा भी फिलहाल लाल है।

India VIX में नरमी

मार्केट की घबराहट को मापने वाले वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स में नरमी से मार्केट को सपोर्ट मिला है। फिलहाल यह 3.40% की गिरावट के साथ 14.27 पर है। इसके अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी बढ़ने की आशंका और कम होने का मतलब शॉर्ट टर्म में उठा-पटक कम होने की संभावना है।

क्या कहना है एक्सपर्ट्स में

आनंद राठी के जिगर एस पटेल का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी अभी अपने 10, 20 और 50-DEMA के नीचे है यानी कि शॉर्ट-टर्म ट्रेंड पर दबाव बना हुआ है। हांलांकि वीकली चार्ट पर 200-वीक EMA एक अहम सपोर्ट दे रहा है। पिछले दो सेशन में निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिली है यानी कि इन्वेस्टर्स धीरे-धीरे अहम सपोर्ट लेवल के आसपास एक्टिव हो रहे हैं।

जिगर एस पटेल के मुताबिक इसके अलावा RSI में बुलिश डाइवर्जेंस से बिकवाली के कम होने का संकेत मिल रहा है तो RSI के अपने हाल के दोनों 'स्विंग हाई' के ऊपर जाने में कामयाबी से शॉर्ट-टर्म मोमेंटम में सुधार का संकेत मिला है। उनका कहना है कि 200-वीक EMA से सपोर्ट, निचले स्तरों पर आई खरीदारी और वीकली चार्ट पर बेहतर होते मोमेंटम को देखते हुए लगता है कि निफ्टी में आने वाले कुछ सेशन में और रिकवरी हो सकती है।

अहम रेजिस्टेंस: 22,800, 23,000

अहम सपोर्ट: 22,400, 22,200

स्ट्रैटेजी: गिरावट पर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 22,300 पर स्टॉप-लॉस और 23,000 का टारगेट रखें।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।