एक्सिस बैंक ने मैक्स लाइफ में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 19.99 पर्सेंट कर ली है। इसके लिए बैंक ने 336 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 19 जून 2024 को हुई बैठक में मैक्स लाइफ में 336 करोड़ रुपये तक के अतिरिक्त इक्विटी शेयर खऱीदने को मंजूरी दे दी है।
