दूसरी तिमाही में Axis Bank का मुनाफा 86% बढ़ा। ब्याज से कमाई 8% बढ़ी, लेकिन 14 तिमाहियों में सबसे कम रही। बैंक का NIM भी 12 quarters के निचले स्तर पर पहुंचा। वहीं Axis Bank का ADR 1.5% नीचे रहा। नतीजों के बाद जानते हैं क्या है ब्रोकरेजेस का नजरिया-
दूसरी तिमाही में Axis Bank का मुनाफा 86% बढ़ा। ब्याज से कमाई 8% बढ़ी, लेकिन 14 तिमाहियों में सबसे कम रही। बैंक का NIM भी 12 quarters के निचले स्तर पर पहुंचा। वहीं Axis Bank का ADR 1.5% नीचे रहा। नतीजों के बाद जानते हैं क्या है ब्रोकरेजेस का नजरिया-
BROKERAGES ON AXIS BANK
CLSA की AXIS BANK पर राय
CLSA ने AXIS BANK पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1080 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि बैंक की एसेट क्वालिटी मजबूत परंतु PPoP कमजोर रही। इन्होंने इसका PPoP Estimates 2-4% घटाया लेकिन मुनाफे का अनुमान बरकरार रखा है। बैंक ने लोन और PPoP Growth के मामले में अपने समकक्ष बैंकों को पीछे छोड़ा है।
MORGAN STANLEY की AXIS BANK पर राय
MORGAN STANLEY ने AXIS BANK पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1000 रुपये तय किया है। बैंक की एसेट क्वालिटी मजबूत रही और स्लीपेज/क्रेडिट कॉस्ट कम रही। हालांकि Lower PPoP के कारण मुनाफा अनुमान के कम रहा। इन्होंने नजदीकी अवधि के लिए इसके PPoP को घटाया है। लेकिन अगले 2-3 साल में इसमें सुधार नजर आ सकता है।
JEFFERIES की AXIS BANK पर राय
JEFFERIES ने AXIS BANK पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 910 रुपये से बढ़कर 1020 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Lower Credit Cost की वजह से दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। Slippage में मॉडरेशन और Low Restructuring बैंक के लिए पॉजिटिव है। फसल लोन के कारण लोन ग्रोथ में सुस्ती नजर आई। बैंक की Net Interest Margin में गिरावट रही जबकि NII Growth 8 प्रतिशत तक ही सीमित रही। बैंक की NIM उनके समकक्ष बैंकों से कमजोर रही और इस गैप को भरने में समय लग सकता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।