Get App

Axis Bank Share Price: Q2 में मुनाफा बढ़ने के बावजूद शेयर 5% फिसला, अब क्या करें- बाय, सेल या होल्ड?

Axis Bank Share Price: सितंबर 2026 तिमाही में एक्सिस बैंक के कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 20.6 प्रतिशत बढ़कर 14.52 लाख करोड़ रुपये के रहे। एडवांसेज 23 प्रतिशत बढ़कर 13.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गए

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 11:14 AM
Axis Bank Share Price: Q2 में मुनाफा बढ़ने के बावजूद शेयर 5% फिसला, अब क्या करें- बाय, सेल या होल्ड?
सितंबर 2026 तिमाही में Axis Bank की शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 11.8 प्रतिशत बढ़ी।

प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक के शेयरों में 19 अक्टूबर को दिन में 5 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। बीएसई पर शेयर 1225 रुपये के लो तक गया। बैंक का मुनाफा बढ़ने के बावजूद शेयर में बिकवाली का दबाव है। ​जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 7,003.28 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 5,089.64 करोड़ रुपये से 37.59 प्रतिशत ज्यादा है। बैंक की कुल इनकम 14 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 42,949.32 करोड़ रुपये हो गई। सितंबर 2025 तिमाही में यह 37,594.81 करोड़ रुपये थी।

सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 11.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 15,371.4 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.36 प्रतिशत दर्ज किया गया। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 11,083 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही में 10,412.53 करोड़ रुपये रहा था।

Axis Bank की एसेट क्वालिटी में सुधार

सितंबर 2026 तिमाही में एक्सिस बैंक का ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो घटकर 1.16 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह 1.46 प्रतिशत और एक तिमाही पहले 1.28 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो भी कम होकर 0.35 प्रतिशत हो गया, जो जून 2026 तिमाही में 0.39 प्रतिशत और सितंबर 2025 तिमाही में 0.44 प्रतिशत था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें